5 साल तक नहीं बढ़ेंगे​ बिजली के दाम, अगर कंपनी के अधिकारी कर लें 70 लाख उपभोक्ता से बकाया की वसूली

5 साल तक नहीं बढ़ेंगे​ बिजली के दाम! More Than 70 Lakh Consumer not Pay Pending Electricity Bill

Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: August 13, 2021 12:01 am IST

ग्वालियर: मध्यप्रदेश में बिजली कंपनियों के 12 हजार 578 करोड़ रुपए बकाया हैं। ये राशि वसूल ली जाए, तो 5 साल तक बिजली के दाम नहीं बढ़ाने पड़ेंगे। इधर व्यवस्था सुधारने के लिए बिजली कंपनियों को संसाधन के साथ मैन पावर की जरूरत है, लेकिन कमियां पूरी करने में बकाए की राशि का हवाला देकर हीला हवाली की जाती है और खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

Read More: छत्तीसगढ़ में आज नहीं हुई एक भी कोरोना मरीज की मौत, सिर्फ 98 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि

मध्यप्रदेश में जब भी बिजली के महंगे दाम को लेकर सवाल उठता है, तो बिजली कंपनियों के घाटे का हवाला दिया जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बिजली कंपनियों का 12 हजार 578 करोड़ रुपए बकाया है। अगर ये राशि वसूल ली जाए, तो कोई घाटा नहीं रहेगा। इतना ही नहीं अगले 5 साल तक बिजली के दाम बढ़ाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन बिजली कंपनियां वसूली की जेहमत नहीं उठा रही है। प्रदेश के करीब 70 लाख बिजली उपभोक्ता बकाया राशि नहीं दे रहे है, जिसका खामियाजा बाकि के 1 करोड़ 66 लाख उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। ऊर्जा मंत्री का कहना है कि इस संबंध में सीएम शिवराज सिंह से बात की जाएगी।

Read More: ‘राहुल गांधी को प्रभारी बना दिया जाए तो भी कांग्रेस यहां नहीं जीत सकती चुनाव’ भाजपा नेता का बड़ा बयान

सवाल ये है कि आखिर बिजली कंपनियां बकाया राशि क्यों नहीं वसूल पा रही है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण राजनीतिक दबाव है। बड़े बकायेदारों पर वसूली करने में राजनीतिक रसीद आड़े आ जाती है, तो कई जगह लड़ाई, झगड़े और मारपीट हो जाती है, जिससे मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। करोड़ों का बकाया और वसूली में बिजली कंपनियों की उदासीनता का खामियाजा उन उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है, जो ईमानदारी से अपने हिस्से की अदायगी कर रहे है। ऐसे में सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित कदम उठाने की जरूरत है।

Read More: ‘कांग्रेस अपने कार्यालय में इंदिरा कैंटीन या नेहरू हुक्का बार खोल ले’ भाजपा नेता का बड़ा बयान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"