Morena Road Accident | Photo Credit: AI
मुरैना: Morena Road Accident मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी।
Morena Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना अंबाह थाना क्षेत्र का है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।