Morena Ambulance Viral Video: सरकारी एंबुलेंस में शर्मनाक कांड! मरीजों के लिए बनी, लेकिन अंदर चल रहा था ये खेल, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Morena Ambulance Viral Video: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सरकारी एंबुलेंस मरीजों को ले जाने के बजाय आम सवारियां ढोती नजर आ रही है।
MORENA VIDEO/ image source: IBC24
- मुरैना: जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- सरकारी एंबुलेंस मरीजों की जगह सवारियां ढोती नजर आई
- पोरसा रोड से एंबुलेंस में यात्रियों को भरते वीडियो वायरल
Morena Ambulance Viral Video: मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सरकारी एंबुलेंस मरीजों को ले जाने के बजाय आम सवारियां ढोती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पोरसा रोड का है, जहां एंबुलेंस में कई यात्रियों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। वीडियो सामने आते ही जिले में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश फैल गया।
Morena News: प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया ?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस को सड़क किनारे रोककर उसमें यात्रियों को भरा गया। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि जिस वाहन का उपयोग आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए होना चाहिए, उसका इस तरह दुरुपयोग बेहद गंभीर मामला है। अगर उसी समय किसी गंभीर मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की जरूरत पड़ती, तो उसकी जान जोखिम में पड़ सकती थी।
मुरैना : मरीजों की जगह सवारियां ढोती नजर आई सरकारी एंबुलेंस https://t.co/uBhE0N8gf7
— IBC24 News (@IBC24News) March 3, 2026
Morena ambulance video: वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पोरसा रोड का है, जहां एंबुलेंस में कई यात्रियों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। वीडियो सामने आते ही जिले में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश फैल गया।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Fire Max Redeem Codes Today: खेलो और जीतो! फ्री फायर मैक्स के नए रिडीम कोड के साथ फ्री इनामों की बरसात, ऐसे करें तुरंत क्लेम
- Sonia Gandhi on Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर क्यों चुप हैं पीएम मोदी? सोनिया गांधी का सरकार पर प्रहार, भारत की विदेश नीति पर उठाया बड़ा सवाल
- Israel Iran War Update: कोई परमाणु हथियार न बचे… ईरान पर हमले के बाद अमेरिका का बड़ा ऐलान! क्या अब और भड़केगा अमेरिका-ईरान युद्ध?

Facebook


