प्रदेश के इस शहर में फिर गहराया खाद संकट, किसानों ने किया कलेक्टर बंगले का घेराव

Morena fertilizer shortage किसानों ने खाद की किल्लत को लेकर कलेक्टर बंगले का किया घेराव, किसानों को समय पर नहीं मिल रहा खाद

प्रदेश के इस शहर में फिर गहराया खाद संकट, किसानों ने किया कलेक्टर बंगले का घेराव

Chhattisgarh News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 13, 2023 / 11:33 am IST
Published Date: July 13, 2023 11:33 am IST

Morena fertilizer shortage: मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में एक बार फिर खाद का संकट मंडराने लगा है। एक बार फिर किसानों को खाद नहीं मिल रही है। जिसके चलते किसान परेशान है। जिसके चलते आक्रोशित किसानों ने आज कलेक्टर बंगले का घेराव किया। किसानों ने खाद की किल्लत का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि उन्हें सुबह 4:00 बजे से गल्ला मंडी में लाइन लगा रखी थी। 10:00 बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

Morena fertilizer shortage: इससे नाराज होकर किसानों ने कलेक्टर बंगले का घेराव कर चक्काजाम किया। बता दें मुरैना जिले में किसान खाद के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रहा है जिससे वे नाराज है। जिसके चलते आज किसानों ने कलेक्टर अंकित अस्थाना के बंगले का घेराव किया। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसानों ने खाद की किल्लत के चलते विरोध प्रदर्शन किया हो पिछले साल भी खाद की किल्लत के चलते किसानों काफई हंगामा किया था और अधिकारियों पर ब्लैक में बेचने कीा आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें- सरकार मनाने जा रही विकास पर्व, प्रदेश भर में होंगे ये बड़े काम, एक महीने तक चलेंगे कार्यक्रम

ये भी पढ़ें- कांग्रेस प्रवक्ता के फेल होने के कारण खड़े हो रहे सवाल, पटवारी चयन परीक्षा पर गृहमंत्री ने दिए सारे सवालों के जवाब

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

विगत 2018 से मीडिया क्षेत्र में कार्यरत्त हूं। इलेक्ट्रनिक मीडिया के साथ डिजिटल मीडिया का अनुभव है। Jake of All Master Of None...