Funeral on the road in Morena: सड़क पर अंतिम संस्कार… दलित की शव यात्रा को दबंगों ने शमशान जाने से रोका, जानिए वजह
Funeral on the road in Morena: सड़क पर अंतिम संस्कार... दलित की शव यात्रा को दबंगों ने शमशान जाने से रोका, जानिए वजह
Funeral on the road in Morena
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बार फिर दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, कि दलित के अंतिम संस्कार के लिये गांव के दबंगों ने रास्ता नहीं दिया। ग्रामीणों ने 4 घंटे तक शव को सडक़ पर रखा, जिसके बाद सडक़ पर ही अंतिम संस्कार किया गया।
Read More: Swasahayta Samuh Chhapa: स्वसहायता समूह केंद्र में चला रहा था ऐसा काम, सूचना मिलते ही अधिकारियों ने की छापेमार कार्रवाई, जानें क्या है मामला
दरअसल, यह पूरा मामला अंबाह तहसील के भडौली गांव का है, जहां दबंगों ने दलित के अंतिम संस्कार के लिए रास्ता नहीं दिया। दबंगों का कहना था, कि जो रास्ता शमशान घाट की तरफ जाता है वह रास्ता उनकी निजी भूमि है। इसलिए वह शव को अपने रास्ते से नहीं निकलने देंगे, जिसके बाद ग्रामीणों ने 4 घंटे तक शव को सडक़ पर रखा।
Read More: Sourav Ganguly Will Join BJP: सौरव गांगुली भाजपा की टिकट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? सुकांत मजूमदार से मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म
मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन, उनकी समझाइश के बाद भी शव यात्रा को आगे बढ़ने नहीं दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी कई लोगों को गांव में अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं मिली तो उन्होंने सड़क के किनारे या फिर अपनी निजी जमीन पर अंतिम संस्कार किया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार पुलिस के अधिकारियों से की है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने जमीन को खाली करने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया। इसलिए गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए जगह तलाश में के लिए घंटे तरसते रहते हैं।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


