Morena Honey Trap Gang : हसीनाओं के बिछाए जाल में फंसा नामी फर्नीचर कारोबारी! अश्लील वीडियो बनाकर मांगे इतने लाख, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

मुरैना में पुलिस ने एक हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह ने फर्नीचर कारोबारी को फंसाकर उससे 10 लाख रुपये की मांग की।आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट भी की।

Morena Honey Trap Gang : हसीनाओं के बिछाए जाल में फंसा नामी फर्नीचर कारोबारी! अश्लील वीडियो बनाकर मांगे इतने लाख, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

Morena Honey Trap Gang / FILE

Modified Date: May 13, 2026 / 03:00 pm IST
Published Date: May 13, 2026 2:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुरैना में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार।
  • गिरोह ने फर्नीचर कारोबारी को फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख रुपये की मांग की।
  • पीड़ित को बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट भी की गई।

मुरैना: Morena Honey Trap Gang मध्य प्रदेश के मुरैना में पुलिस ने एक बड़े हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह ने एक फर्नीचर कारोबारी को अपना शिकार बनाया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए 10 लाख रुपये की मोटी रकम की मांग की। पुलिस ने इस पूरे मामले में इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, गिरोह की मुख्य सरगना सोनम कुशवाह और उसकी एक अन्य महिला साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

अश्लील वीडियो तैयार कर 10 लाख रुपये की मांग

मिली जानकारी के अनुसार, इस शातिर हनी ट्रैप गिरोह के निशाने पर इलाके का एक फर्नीचर कारोबारी था। गिरोह के सदस्यों ने पहले कारोबारी को अपने जाल में फंसाया और फिर उसका एक अश्लील वीडियो तैयार कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।

Furniture Trader Blackmailed Morena बंधक बनाकर किया मारपीट

इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित कारोबारी को बंधक बना लिया और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। बंधक बनाने के दौरान आरोपियों ने कारोबारी से उसकी सोने की अंगूठी और पास में रखी नकदी भी लूट ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल किया गया एक ऑटो और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।

मास्टरमाइंड सोनम फरार

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को दबोच लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल गिरोह की मुख्य मास्टरमाइंड सोनम कुशवाह और उसकी महिला साथी फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार उनकी तलाश कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.