MP 10th Topper Pratibha Singh Solanki: 500 में से 499 लाकर पन्ना की बेटी ने रचा इतिहास, सीएम मोहन यादव ने मिलकर दी बधाई, दिया ये खास इनाम

Ads

MP 10th Topper Pratibha Singh Solanki: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 10वीं बोर्ड परीक्षा की स्टेट टॉपर प्रतिभा सिंह सोलंकी ने मुलाकात की।

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 02:45 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 02:45 PM IST

mohan yadav/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • 499 अंक लाकर प्रदेश में टॉप
  • मुख्यमंत्री से भोपाल में मुलाकात
  • 1 लाख की प्रोत्साहन राशि मिली

MP 10th Topper Pratibha Singh Solanki: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 10वीं बोर्ड परीक्षा की स्टेट टॉपर प्रतिभा सिंह सोलंकी ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिभा को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी और उन्हें 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री निवास पर हुई, जहां प्रतिभा की उपलब्धि को सम्मानित किया गया।

MP board 10th topper 2026: 499 अंक लाकर प्रदेश में टॉप

गौरतलब है कि पन्ना जिले की रहने वाली प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रतिभा ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।

Pratibha Singh Solanki marks: छात्रों के लिए बनी बड़ी प्रेरणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्रतिभा जैसी बेटियां प्रदेश की शान हैं और उनकी सफलता लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि आज भोपाल निवास में पन्ना जिले की होनहार बेटी कुमारी प्रतिभा सिंह सोलंकी को इस वर्ष की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप करने पर बधाई दी तथा ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। प्रतिभा जैसी बेटियां प्रदेश की शान हैं और इनकी सफलता लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। बिटिया की उपलब्धि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

टॉपर कौन बनी हैं?

प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया।

उन्होंने कितने अंक प्राप्त किए?

500 में से 499 अंक हासिल किए।

मुख्यमंत्री ने क्या सम्मान दिया?

1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।