MP Cabinet Meeting: किसानों के खाते में भेजेंगे करोड़ों रुपये, यूसीसी समेत कई प्रस्तावों को मिल सकती हैं मंजूरी…आज मोहन कैबिनेट में होंगे कई बड़े फैसले

Ads

MP Cabinet Meeting: किसानों के खाते में भेजेंगे करोड़ों रुपये, यूसीसी समेत कई प्रस्तावों को मिल सकती हैं मंजूरी...आज मोहन कैबिनेट में होंगे कई बड़े फैसले

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 08:12 AM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 08:59 AM IST

MP Cabinet Meeting: किसानों के खाते में भेजेंगे करोड़ों रुपये, यूसीसी समेत कई प्रस्तावों को मिल सकती हैं मंजूरी...आज मोहन कैबिनेट में होंगे कई बड़े फैसले/image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • मोहन यादव कैबिनेट में UCC समेत 9 अहम विधेयकों पर हो सकता है बड़ा फैसला
  • 10.54 लाख किसानों के खातों में ₹1,460.25 करोड़ की बीमा राशि होगी ट्रांसफर
  • जगदीशपुर में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा

भोपालMP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज जगदीशपुर में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में सभी मंत्री और उनके विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समेत महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10.54 लाख किसानों के बैंक खातों में 1,460.25 करोड़ रुपये की बीमा राशि भी अंतरित करेंगे।

इन विधेयकों पर हो सकता है बड़ा फैसला

कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक, ‘अवैध बच्चा’ या ‘नाजायज औलाद’ जैसी कानूनी अवधारणाओं को समाप्त करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रस्तावित प्रावधानों के तहत सभी बच्चों को समान कानूनी दर्जा देने की तैयारी की गई है। इसके अलावा विवाह, तलाक और लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े नए नियमों पर भी फैसला लिया जा सकता है। सभी समुदायों के लिए एक समय में केवल एक विवाह को मान्यता देने तथा विवाह और तलाक का पंजीकरण अनिवार्य करने का प्रस्ताव भी शामिल है।

इसके साथ ही निजी विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन, निजी कोचिंग संस्थानों के नियमन से जुड़ा विधेयक, मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विधेयक-2026, मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक-2026, मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा संहिता (संशोधन) विधेयक-2026, मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) विधेयक-2026, मध्यप्रदेश उपकर (संशोधन) विधेयक-2026 सहित अन्य प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है।

किसानों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे बीमा की राशि

MP Cabinet Meeting बैठक के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10.54 लाख किसानों को 1,460.25 करोड़ रुपये की बीमा राशि जारी करेंगे। प्रदेश सरकार के अनुसार, योजना लागू होने से लेकर वर्ष 2024-25 तक मध्यप्रदेश के किसानों को कुल 30,942.34 करोड़ रुपये का बीमा दावा भुगतान किया जा चुका है।

MP Cabinet Meeting इससे पहले जबलपुर के शक्ति भवन, दमोह जिले के सिंग्रामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के सम्मान में कैबिनेट की बैठक आयोजित की जा चुकी है। इसी प्रकार लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जयंती वर्ष के अवसर पर उनकी कर्मभूमि महेश्वर और इंदौर के राजवाड़ा में भी मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इसके अलावा पचमढ़ी के राजभवन में राजा भभूत सिंह के शौर्य को समर्पित बैठक आयोजित की गई। वहीं, खजुराहो स्थित महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर तथा बड़वानी जिले के जनजातीय बहुल क्षेत्र भीलट बाबा देवस्थल, नागलवाड़ी में भी मंत्रिपरिषद की बैठकें हो चुकी हैं।

संभाग आयुक्त और आईजी ने कार्यक्रम स्थल पर देखीं व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं के संबंध में शनिवार को भोपाल संभाग आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा और आईजी (देहात रेंज) भोपाल रुचि वर्धन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बैठक के सफल एवं सुचारू संपादन के संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें

 

MP कैबिनेट बैठक में कौन-कौन से बड़े फैसले हो सकते हैं?

बैठक में UCC सहित 9 महत्वपूर्ण विधेयकों और कई प्रशासनिक प्रस्तावों पर मंजूरी मिल सकती है।

किसानों को कितनी बीमा राशि मिलेगी?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10.54 लाख किसानों को कुल 1,460.25 करोड़ रुपये की बीमा राशि मिलेगी।

यह राशि किस योजना के तहत दी जा रही है?

यह राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

अब तक किसानों को कुल कितना बीमा दावा भुगतान किया गया है?

योजना लागू होने से वर्ष 2024-25 तक किसानों को 30,942.34 करोड़ रुपये का बीमा दावा भुगतान किया जा चुका है।

कैबिनेट बैठक कहां आयोजित की गई है?

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में यह बैठक जगदीशपुर में आयोजित की गई है।