CM Mohan Yadav On UCC: ‘रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा’… UCC पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, जानिए कब पेश हो सकता है विधानसभा में बिल

Ads

'रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा'... UCC पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, MP CM Mohan Yadav On UCC Law

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 08:59 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 08:59 PM IST

इंदौर। CM Mohan Yadav On UCC: मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारी के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “रामचंद्र एक शादी करता है, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा उसकी प्राथमिकता है।

CM Mohan Yadav On UCC: इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम बहनें भी हमारी बहनें हैं और उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य किसी समुदाय विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और समान न्याय सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार आगामी वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में यूसीसी विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था, जिसने प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर लोगों की राय ली।

सीएम ने कहा कि समिति ने प्रदेश के 55 जिलों और 10 संभागों से 10 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त किए हैं। इन सुझावों के अध्ययन के बाद यूसीसी का मसौदा तैयार किया गया है, जिसे विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति के कारण ऐसे मुद्दों पर स्पष्ट रुख नहीं अपनाता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए समान कानून लागू करने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें: