शह मात The Big Debate: बिजली का झटका, 4.80% का फटका! मध्य प्रदेश में नियामक आयोग ने बढ़ाई दरें, जनता की जेब पर पड़ेगा कितना असर?

Ads

MP Electricity Bill Price Hike: एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगी बिजली का झटका लगा है। नियामक आयोग ने बिजली की दरें 4.80% बढ़ा दी

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 11:40 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 11:40 PM IST

MP Electricity Bill Price Hike | Image Source | IBC24

HIGHLIGHTS
  • एमपी के बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगी बिजली का झटका लगा है।
  • एमपी विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरें 4.80% बढ़ा दी हैं।
  • 1 अप्रैल 2026 से 4.80% बढ़ोतरी के साथ नई दरें लागू होंगी।

MP Electricity Bill Price Hike: भोपाल: मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगी बिजली का झटका लगा है। एमपी विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरें 4.80% बढ़ा दी हैं।

बिजली कंपनियों की टैरिफ याचिका पर ये फैसला आया है। बिजली कंपनियों ने 6,043 करोड़ से ज्यादा के नुकसान का हवाला देते हुए दरें 10.19% बढाने की मांग की थी। अब 1 अप्रैल 2026 से 4.80% बढ़ोतरी के साथ नई दरें लागू होंगी, इस फैसले का असर 1 करोड़ से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। (MP Electricity Bill Price Hike) अनुमान है कि इस बढ़ोतरी से हर घरेलू उपभोक्ता पर साल भर में 3600 रुपए से ज्यादा का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। यानी महीने में लगभग 300 रुपए तक बिजली बिल बढ़ सकता है। नियामक आयोग ने हालांकि उच्च दाब उपभोक्ताओं के लिए न्यूनतम प्रभार समाप्त कर दिया गया है। बिजली उपभोक्ताओं को मीटरिंग प्रभार नहीं देना होगा और स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को दिन में बिजली खपत में 20% की छूट मिलेगी।

एमपी विद्युत नियामक आयोग के इस फैसले से अब 50 यूनिट तक बिजली खपत पर 4.78 रुपए प्रति यूनिट देने होंगे। (MP Electricity Bill Price Hike)  इसी तरह 51 से 150 यूनिट तक खपत होने पर 5.82 रुपए, 151 से 300 यूनिट तक 7.30 रुपए और 300 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत पर 7.35 रुपए प्रति यूनिट देना होगा। बिजली दरें बढ़ाने को लेकर अब सियासत भी शुरू हो चुकी है।

इन्हे भी पढ़ें:-