MP Gehu Kharidi 2026: किसानों के हित में बड़ा फैसला, अब इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, सरकार ने किया नई तारीखों का ऐलान
MP Gehu Kharidi 2026: किसानों के हित में बड़ा फैसला, अब इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, सरकार ने किया नई तारीखों का ऐलान
MP Gehu Kharidi 2026 | Photo Credit: IBC24
- गेहूं खरीदी अब 9 अप्रैल से शुरू होगी, स्लॉट बुकिंग 7 अप्रैल से
- सरकार 78 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीदेगी
- किसानों को एमएसपी ₹2585 + ₹40 बोनस = ₹2625 प्रति क्विंटल मिलेगा
भोपाल: MP Gehu Kharidi 2026 मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, राज्य सरकार ने गेंहू की खरीदी की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। अब राज्य सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में गेहूं खरीद अब 9 अप्रैल से शुरू की जाएगी. इसके लिए स्लॉट बुकिंग 7 अप्रैल से की जाएगी।
MP Gehu Kharidi 2026 Date खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत IBC24 से खासबातचित में यह जानकारी दी है। मंत्री राजपूत ने कहा कि गेहूं की खरीदी एक दिन पहले 9 अप्रैल को शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि हम किसानों के हित में 9 अप्रैल से खरीदी शुरू कर रहे है। पहले छोटे किसानों से गेहूं खरीदेंगे। जिसके बाद बड़े किसानों से खरीदी होगी।
पर्याप्त बारदाना उपलब्ध
मंत्री राजपूत ने कहा कि पहले बारदानों की कमी थी,लेकिन अब पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है। किसान आज से स्लॉट बुक करवा सकते है। इस बार सरकार 78 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीदी करेगी। किसानों को परेशानी न हो इस बात का ध्यान सरकार रखेगी।
9 अप्रैल को कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले मंत्री
9 अप्रैल को कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं है, उसे पता होना चाहिए हमारे पास पर्याप्त बारदाने है। गेहूं के एमएसपी 2585 पर 40 रु बोनस दे रही है सरकार यानि 2625 रु में होगी गेहूं खरीदी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP Sugam Samparkata Pariyojana : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सुगम संपर्कता परियोजना की समीक्षा, ग्रामीण सड़कों के निर्माण में अब ड्रोन का ऐसे होगा उपयोग
- KKR vs PBKS Match Cancelled: बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक, इधर प्वाइंट्सटेबल में हुआ बड़ा उलटफेर
- Vande Bharat: असम में प्रचार का शोर थमने से पहले सामने आया ‘पासपोर्ट कांड’, गोगोई के वार पर सरमा का पलटवार, क्या चुनाव में पड़ेगा कोई असर?

Facebook


