प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के खाते में भेजे 10 हजार रुपए, जल्दी करें अकाउंट चेक

MP government sent 10 thousand rupees to teachers account: शिवराज सरकार ने शिक्षकों के खाते में 10 हजार रुपए की राशि भेजना शुरू कर दिया है।

प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के खाते में भेजे 10 हजार रुपए, जल्दी करें अकाउंट चेक

Small business will change your luck

Modified Date: March 16, 2023 / 06:43 pm IST
Published Date: March 16, 2023 6:43 pm IST

MP government sent 10 thousand rupees to teachers account : भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने शिक्षकों के खाते में 10 हजार रुपए की राशि भेजना शुरू कर दिया है। यह जानकारी प्रदेश एजुकेशन विभाग ने गुरूवार को ट्वीट कर दी है। प्रदेश सरकार ने शिक्षकों को डिजीटल करने के लिए एक नया कदम उठाया है। यह राशि प्रदेश के सरकारी शिक्षकों के लिए टेबलेट खरीदने के लिए दी जा रही है। जिसके लिए सरकार ने खाते में पैसे डालना शुरू कर दिया है।

read more : महंगा हुआ सोना, चांदी में आई गिरावट, जानें आज के लेटेस्ट रेट

MP government sent 10 thousand rupees to teachers account : एक नई पहल और ​प्रदेश सरकार की योजना के तहत शासकीय विद्यालयों में शिक्षक टेबलेट का उपयोग करेंगे। प्रदेश सरकार का कहना है कि स्‍कूली शिक्षा के लिए गुणवत्‍तायुक्‍त बनाने के लिए अब प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों के लिए टेबलेट्स की सुविधा दी जा रही है। इनका उपयोग शिक्षक कक्षा में पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन शिक्षण और प्रशिक्षण जैसे कार्यो के लिए भी कर सकेंगे।

read more : नेपाल के प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ का भारत में हो सकता है पहला दौरा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

 

MP government sent 10 thousand rupees to teachers account : प्रदेश में चल रहे समग्र शिक्षा अभियान के तहत टीचर्स रिर्सोस पैकेज योजना के अंतर्गत प्राथमिक स्तर के सभी शिक्षकों के लिए टेबलेट खरीदने के लिए यह राशि दी जा रही है। हलांकि, इस राशि को राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के द्वारा 14 मार्च से ही पात्र शिक्षकों के खाते में ट्रांसफर किया जाने लगा है। यह राशि उन शिक्षकों के खातों में जमा की जा रही है, जिन्होंने टेबलेट खरीदी के बाद राशि पाने के लिए आवेदन किया है।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years