MP Love Jihad News / Image Source : FILE
MP Love Jihad News: भोपाल: भोपाल से बीते दिनों आई इन तस्वीरों ने एक नई बहस को जन्म दे दिया था। लव जिहाद के नाम पर सड़कों पर पीटते हुए मोरल पुलिसिंग करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओं के पक्ष और विपक्ष में स्पष्ट तौर पर दो धड़े खड़े हो गए थे। मोरल पुलिसिंग करने वालों के खिलाफ अब असली पुलिस सक्रिय हो ही गई। पुलिस ने वीडियो फुटेज और गवाहों के आधार पर 5 आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चूंकि सरकार भाजपा की है और भाजपा का ही आनुषांगिक संगठन है बजरंग दल, इसलिए भाजपा संभल कर बोल रही है। उसका कहना है कि कानून हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं है।
भोपाल में इस घटना के विरोध में मुस्लिम संगठन भी आक्रोशित थे और एक धामिक स्थल पर कुछ जमावड़े और नारेबाजी भी हुई। (MP Love Jihad News) पुलिस ने वहां से भी कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कांग्रेस जानती है कि इस मसले में किसी एक का पक्ष लेना उसको तगड़ा नुकसान कर सकता है। लिहाजा संतुलित बयान आया और किसी धर्म की बजाय नेताओं ने भाजपा सरकार पर हिन्दू मुस्लिम करवाने के आरोप लगाए।
इस पूरी घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए। सवाल ये कि यदि ये मामला लव जिहाद का था भी तो इस तरह सड़क पर पीटते हुए जुलुस निकालने का हक बजरंग दल को किसने दिया? (MP Love Jihad News) सवाल ये कि हिन्दू लड़कियों को टारगेट कर फंसाने की घटनाएं अचानक क्यों बढ़ रही हैं? सवाल ये भी कि कौम की तरफ से ही युवाओं को नसीहत क्यों नहीं दी जाती? और बड़ा सवाल ये कि क्या जानबूझकर शहर की फिजा खराब करने का कोई षड्यंत्र हो रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-