Reported By: Mohnish Verma
,Minor Girl Gives Birth: 15 साल की नाबालिग बनी मां! अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म, छलका पिता का दर्द- पुलिस से लगाई ये गुहार /image: Social Media
देवास। Minor Girl Gives Birth: देवास के एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। नाबालिग के पिता ने बताया कि अचानक बच्ची के पेट में दर्द उठा, जिसके बाद तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बेटी ने मासूम को जन्म दिया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे है। जब कोतवाली थाने में नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला दर्ज है तो अभी तक दरिंदे फरार क्यों है?
जब पिता को पता चला की उनकी बेटी मां बनने वाली तो उनका दर्द छलक उठा, उन्होंने बताया कि वह तो रोज की तरह हमारे साथ ही रहती थी, खेलती-कूदती थी…हमें जरा भी अहसास नहीं था कि उसके साथ इतना बड़ा छल हुआ है। जब पेट में असहनीय दर्द हुआ तो हम उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए। यहां जब डॉक्टरों ने बताया कि हमारी 15 साल की मासूम बेटी मां बनने वाली है तो हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई।
Minor Girl Gives Birth यह दर्द उस बेबस पिता का है, जिसकी 15 वर्षीया नाबालिग बेटी ने सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे जिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। जो उम्र खेल-कूद, पढ़ाई-लिखाई और खिलखिलाने की थी, उस मासूम उम्र में एक बच्ची को इस दर्दनाक मानसिक और शारीरिक दौर से गुजरना पड़ा। नौवीं पास कर संजोए थे सपने, अब भविष्य पर उठा सवाल मासूम बच्ची ने हाल ही में 9वीं कक्षा पास की थी और 10वीं की पढ़ाई के लिए फॉर्म भी भरा था।
पिता सरकारी गौशाला में मवेशियों को चराकर परिवार का पेट पालते हैं। परिजनों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि घर की खुशियों को किसी की ऐसी नजर लग जाएगी। जिसने हमारी बच्ची की जिंदगी बर्बाद की, उसे मिले सख्त सजा घटना के बाद से ही परिवार सदमे में है। रोते-बिलखते परिजनों की आंखों में सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर उनकी मासूम बच्ची का यह हाल करने वाला कौन है।
Minor Girl Gives Birth परिजनों ने रुंधे गले से गुहार लगाते हुए कहा है कि प्रशासन से हमारी यही हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि हमारी बच्ची का भविष्य अंधकार में धकेलने वाले दरिंदे को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसे ऐसी सख्त से सख्त सजा मिले, जो मिसाल बन सके। पुलिस ने लिए बयान, जच्चा-बच्चा स्वस्थ मामले में कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर नियमानुसार पीड़िता के बयान लिए हैं। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, लेकिन इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। हालांकि आरोपी के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें