शह मात The Big Debate: ‘मौत के पानी’ पर शोर..अब शुद्ध सियासत पर जोर! इंदौर दूषित जल कांड की संसद में गूंज..क्या है सियासी मायने?
MP News in Hindi: 'मौत के पानी' पर शोर..अब शुद्ध सियासत पर जोर! इंदौर दूषित जल कांड की संसद में गूंज..क्या है सियासी मायने?
MP News | Photo Credit: IBC24
- इंदौर में दूषित पानी से कथित 31 मौतों पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा
- इमरान प्रतापगढ़ी और जीतू पटवारी ने आंदोलन और संसद में सवाल उठाए
- बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन राजनीति कर रही है
भोपाल: MP News ये महाराष्ट्र से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जो इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के चलते हुई – कथित 31 मौतों को लेकर आक्रामक हैं। उन्होंने एमपी की बीजेपी सरकार और केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय को कठघरे में खड़े करते हुए सवाल पूछा कि- मौतों का जिम्मेदार कौन है? तो इधर एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मंगलवार को इंदौर के राजवाड़ा में कांग्रेस के आंदोलन का ऐलान किया। बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
MP News in Hindi कांग्रेस जहां भागीरथपुरा के जख्मों के बहाने बीजेपी को संसद से लेकर एमपी की सड़कों में घेर रही है, तो बीजेपी ने पलटवार करने में देरी नहीं की। दावा किया कि- सरकार संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है, लेकिन सच ये है कि- जीतू पटवारी और राहुल गांधी को जनता ने नकार दिया है।
कुलमिलाकर इंदौर दूषित पानी के चलते हुई मौतों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस-बीजेपी के बीच सियासी वार-पलटवार जारी है। सियासी पंडितों का दावा है कि- कांग्रेस एमपी के आगामी नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर मुद्दे को तूल दे रही है, लेकिन सवाल ये है कि- इमरान प्रतापगढ़ी से इस मुद्दे को उठवाने के पीछे कांग्रेस मंशा क्या है? सवाल ये भी कि- भागीरथपुरा कांड को लेकर विवेक तन्खा, दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं के मौन के पीछे की वजह क्या है। सवाल ये भी कि- क्या मौतों पर राजनीति कर कांग्रेस वाकई मजबूत हो पाएगी? और सबसे बड़ा सवाल ये कि- भागीरथपुरा कांड के गुनहगार, जेल की सलाखों के पीछे कब जाएंगे?
इन्हें भी पढ़े:-
- Narsinghpur School Girl: स्कूल जाती छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत! रास्ते में मनचलों ने करते थे गंदे कमेंट्स और अश्लील इशारे, अब परिजनों ने उठाया बड़ा कदम
- Anupama written update 2nd February 2026: चॉल वालों ने बरसाई, रजनी पर चप्पलें! पराग का घर हुआ नीलाम.. क्या कोई फरिश्ता बन, करेगा उसकी सहायता?
- Jaisalmer Theft News: ‘घर में शराब रखो तो चखना भी जरूर रखो’, चोरी के बाद चोर ने दीवार पर लिखा अजीब संदेश, खुद को बताया बिहारी बाबू

Facebook


