Seoni Road Accident: नींद की एक झपकी…. और सड़क पर बिखर गई लाशें, कई मजदूरों की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
Seoni Road Accident: भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया।
Seoni Road Accident/Photo Credit: AI
- सिवनी में जबलपुर-नागपुर एनएच-44 पर बेकाबू वाहन घर में घुसा, चालक समेत 3 मजदूरों की मौत
- हादसे के समय वाहन में क्षमता से अधिक 29 मजदूर सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे
- प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
सिवनी। Seoni Road Accident: मध्यप्रदेश में भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि सिवनी जिले में शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करने के बाद एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इस हादसे में चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना (Seoni Road Accident) जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर कुरई थाना क्षेत्र के पचधार गांव के पास तड़के करीब चार बजे हुई। राहत की बात यह रही कि घर के भीतर मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। बरघाट के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) ललित गठरे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया।
Seoni Road Accident उन्होंने बताया कि हादसे में मंडला जिले के निवासी नरेंद्र सोनवाने (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक दशरथ धुर्वे (28) और सरजू मालके (18) ने सिवनी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भैंसवाही निवासी संजय पुसाम (30) और अहमदपुर निवासी धनेश्वरी मरावी (24) गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज जारी है। गठरे ने बताया कि घायलों का उपचार सिवनी जिला अस्पताल और कुरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
29 मजदूर थे सवार
पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में क्षमता से अधिक 29 मजदूर सवार थे, जिनमें 12 पुरुष, 12 महिलाएं और पांच बच्चे शामिल थे। ये सभी मंडला और डिंडोरी जिलों से रोजगार के लिए केरल जा रहे थे।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Farmers News: धान बुवाई के बीच छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरुरी खबर, ट्रैक्टर को लेकर सख्त निर्देश जारी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई… पढ़ें पूरी खबर
- Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: आज शनिवार को बदल सकती है इन राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
- Shukra Rashi Parivartan: शुक्र बदलेंगे चाल, 4 जुलाई से इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए द्वार, व्यापार और धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
- छत्तीसगढ़ में नशे में धुत्त ट्रक चालक ने बालिका को रौंदने के बाद जमकर उत्पात मचाया
- CG Fraud News: मोटी कमाई के लालच में 50 से ज्यादा लोग बने ठगी के शिकार, जानें शातिरों ने कैसे बिछाया करोड़ों का जाल, तरीका जानकर पुलिस भी हैरान

Facebook


