Sidhi Crime News: एक बार फिर शर्मसार हुआ रिश्ता, चाचा ने नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार, खाना देने के लिए पहुंची थी रूम

एक बार फिर शर्मसार हुआ रिश्ता, चाचा ने नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार, Uncle made his minor niece a victim of his lust

Sidhi Crime News: एक बार फिर शर्मसार हुआ रिश्ता, चाचा ने नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार, खाना देने के लिए पहुंची थी रूम

Amroha Gang Rape Case: दो पुलिसकर्मी और CRPF ने पार की हैवानियत की सारी हदें, विधायक के फार्महाउस में युवती से किया गैंगरेप /image: Social Media

Modified Date: September 27, 2026 / 12:00 am IST
Published Date: September 26, 2026 11:51 pm IST

सीधीः Sidhi Crime News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सगे चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी को रात में हवस का शिकार बना लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Sidhi Crime News: मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाने का है। यहां रहने वाले एक दरिंदे चाचा ने नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बना लिया। आरोपी चाचा की अभी शादी नहीं हुई है। किशोरी चाचा को खाना देने गई हुई थी, तभी आरोपी चाचा ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक किशोरी घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। तब वे आरोपी के घर के पास गए तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद है। जब बाहर से दरवाजा खटखटाया गया तब वह दरवाजा खोला तो अंदर किशोरी रोटी-विलखती रही। इस पूरे मामले की जानकारी परिजनों ने सिटी कोतवाली को फोन करके दी। मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।