Seoni Road Accident: नींद की एक झपकी…. और सड़क पर बिखर गई लाशें, कई मजदूरों की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Ads

Seoni Road Accident: भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया।

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 10:14 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 09:56 AM IST

Seoni Road Accident/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सिवनी में जबलपुर-नागपुर एनएच-44 पर बेकाबू वाहन घर में घुसा, चालक समेत 3 मजदूरों की मौत
  • हादसे के समय वाहन में क्षमता से अधिक 29 मजदूर सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे
  • प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

सिवनी। Seoni Road Accident: मध्यप्रदेश में भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि सिवनी जिले में शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करने के बाद एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इस हादसे में चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना (Seoni Road Accident) जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर कुरई थाना क्षेत्र के पचधार गांव के पास तड़के करीब चार बजे हुई। राहत की बात यह रही कि घर के भीतर मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। बरघाट के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) ललित गठरे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया।

Seoni Road Accident उन्होंने बताया कि हादसे में मंडला जिले के निवासी नरेंद्र सोनवाने (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक दशरथ धुर्वे (28) और सरजू मालके (18) ने सिवनी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भैंसवाही निवासी संजय पुसाम (30) और अहमदपुर निवासी धनेश्वरी मरावी (24) गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज जारी है। गठरे ने बताया कि घायलों का उपचार सिवनी जिला अस्पताल और कुरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

29 मजदूर थे सवार

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में क्षमता से अधिक 29 मजदूर सवार थे, जिनमें 12 पुरुष, 12 महिलाएं और पांच बच्चे शामिल थे। ये सभी मंडला और डिंडोरी जिलों से रोजगार के लिए केरल जा रहे थे।

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

यह सड़क हादसा कहां हुआ?

यह हादसा मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर कुरई थाना क्षेत्र के पचधार गांव के पास हुआ।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस हादसे में चालक सहित तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे की वजह क्या बताई जा रही है?

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होने की आशंका है।

वाहन में कितने लोग सवार थे?

वाहन में क्षमता से अधिक 29 मजदूर सवार थे, जिनमें 12 पुरुष, 12 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल थे।

मजदूर कहां जा रहे थे?

सभी मजदूर मंडला और डिंडोरी जिलों से रोजगार के लिए केरल जा रहे थे।