MP TET Exam 2026 Guideline: प्रदेश में TET को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, जानें कौन बैठ सकेंगे परीक्षा में और कब तक भर सकेंगे फॉर्म, पढ़ें पूरी खबर

MP TET Exam 2026 Guideline: प्रदेश में TET को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, जानें कौन बैठ सकेंगे परीक्षा में और कब तक भर सकेंगे फॉर्म, पढ़ें पूरी खबर

MP TET Exam 2026 Guideline: प्रदेश में TET को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, जानें कौन बैठ सकेंगे परीक्षा में और कब तक भर सकेंगे फॉर्म, पढ़ें पूरी खबर

MP TET Exam 2026 Guideline: प्रदेश में TET को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, जानें कौन बैठ सकेंगे परीक्षा में और कब तक भर सकेंगे फॉर्म, पढ़ें पूरी खबर/image: AI Generated

Modified Date: September 18, 2026 / 12:07 pm IST
Published Date: September 18, 2026 11:35 am IST
HIGHLIGHTS
  • MP में TET को लेकर नई गाइडलाइन जारी
  • 5 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म
  • CTET पास शिक्षकों को छूट

भोपाल। MP TET Exam 2026 New Guideline मध्य प्रदेश में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत यह परीक्षा उन शिक्षकों के लिए जरूरी होगी, जिन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत आयोजित पात्रता परीक्षा पास नहीं की है। CTET पास कर चुके शिक्षकों (CTET Pass Teacher) को यह परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी।

MP TET Form Last Date: कब तक भर सकेंगे फॉर्म?

MP TET Exam 2026 New Guideline सरकारी स्कूलों के प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के संबंधित शिक्षक परीक्षा में शामिल होंगे। साथ ही अशासकीय स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक भी पात्रता परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल ऑनलाइन मोड में आयोजित करेगा। अभ्यर्थी एमपी कर्मचारी चयन मंडल के पोर्टल के माध्यम से आवेदन (MP TET Apply Online) कर सकते है, आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

ये शिक्षक रहेंगे शामिल?

MP TET Exam 2026 New Guideline  प्रदेश में कार्यरत सहायक शिक्षक (Assistant Teacher), प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक (श्रेणी-3), प्राथमिक शिक्षक विज्ञान/प्रयोगशाला शिक्षक।माध्यमिक स्तर: उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक (श्रेणी-2)। निजी स्कूल: अशासकीय विद्यालयों की प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के पढ़ाने वाले शिक्षक भी स्वेच्छा/पात्रतानुसार शामिल हो सकेंगे।

भरे जा चुके हैं 19 हजार आवेदन 

Madhya Pradesh TET जारी गाइडलाइन के अनुसार शिक्षक जिस जिले में कार्यरत हैं, उन्हें उसी जिले के मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। हालांकि कुछ जिलों में परीक्षार्थियों की संख्या कम होने पर केंद्र आवंटन का फैसला माध्यमिक शिक्षा मंडल करेगा। करीब डेढ़ लाख शिक्षक TET के दायरे में बताए जा रहे हैं, जबकि अब तक करीब 19 हजार आवेदन भरे जा चुके हैं। शिक्षक संगठन लगातार गाइडलाइन जारी करने की मांग कर रहे थे। वहीं अब TET परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन जारी कर दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.