US Israel Iran War Updates: ‘कहीं तुम ही खत्म न हो जाओ’.. ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को दी सीधी चेतावनी, दोनों देशों के बीच बातचीत को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

'कहीं तुम ही खत्म न हो जाओ'.. ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को दी सीधी चेतावनी, Iran Issues Direct Warning to US President

US Israel Iran War Updates: ‘कहीं तुम ही खत्म न हो जाओ’.. ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को दी सीधी चेतावनी, दोनों देशों के बीच बातचीत को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

US Israel Iran War Updates. Image Source- IBC24

Modified Date: March 10, 2026 / 07:05 pm IST
Published Date: March 10, 2026 7:05 pm IST

US Israel Iran War Updates: मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग को अब 10 दिन से ज्यादा का वक्त बीत गया है। अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के सैन्यअड्डों, मिसाइल लॉन्च साइट और कम्युनिकेशन नेटवर्क पर एयरस्ट्राइक कर रहे हैं। जवाब में ईरान की ओर से भी लगातार हमले हो रहे हैं। इस बीच ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने ट्रम्प की धमकी पर जवाब दिया है।

दरअसल, ट्रम्प ने कहा था कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल के व्यापार को रोकता रहा तो अमेरिका उस पर 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा। इस पर लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ईरानी लोग ट्रम्प की खोखली धमकियों से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि ट्रम्प से पहले भी कई ताकतवर लोग ईरान को खत्म करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन वे सफल नहीं हुए। लारीजानी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रम्प सावधान रहो, कहीं तुम्हारा ही खात्मा न हो जाए।

ट्रम्प बोले- ईरान शर्तें माने तो बातचीत संभव

US Israel Iran War Updates: ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान से बातचीत करने के लिए तैयार हो सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह बातचीत की शर्तों पर निर्भर करेगा। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प से जब तेहरान के साथ वार्ता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सुना है कि ईरान बातचीत करना चाहता है। ट्रम्प ने संकेत दिया कि अगर प्रस्ताव और शर्तें अमेरिका के हितों के अनुसार हों तो बातचीत संभव है। हालांकि उन्होंने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई पर भी संदेह जताया और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह शांति बनाए रख पाएंगे।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।