Narmadapuram MP Viral Video: नवरात्रि में यहां के भाजपा सांसद की पूजा! फूलों से कराया खुद का अभिषेक, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
नवरात्रि में यहां के भाजपा सांसद की पूजा! फूलों से कराया खुद का अभिषेक, Narmadapuram Viral Video: MP Darshan Singh Chaudhary performed the Abhishekam of flowers

Narmadapuram MP Viral Video. Image Source- Viral Video Grab
- सांसद दर्शन सिंह चौधरी का फूलों से स्वागत और वैदिक मंत्रों के साथ अभिषेक
- यूजर्स ने धार्मिक परंपरा का अपमान बताते हुए सांसद को निशाने पर लिया
- विवाद गहराने के बाद वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया
नर्मदापुरमः Narmadapuram MP Viral Video: देश में इन दिनों नवरात्र की धूम है। यह पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को लिए समर्पित है। लेकिन हर राज्य की अपनी अलग परंपरा और रंगत इसमें देखने को मिलती है। एक और जहां लोग पूरी आस्था और विश्वास के साथ मंदिरों में जा रहे हैं तो दूसरी ओर मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम से भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी का पुष्पाभिषेक किया जा रहा है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्हें पारंपरिक मंत्रोच्चारण के बीच फूलों से अभिषेक करते हुए देखा जा सकता है।
Narmadapuram MP Viral Video: बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है और सिवनी-मालवा के बानापुरा का है, जहां एक स्थानीय कार्यक्रम में सांसद पहुंचे थे। कार्यक्रम में मौजूद रहवासियों ने पारंपरिक तरीके से उनका पुष्पाभिषेक किया, वहीं एक पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण भी किया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांसद के स्वागत में लोगों ने उन्हें फूलों से नहलाया और उनका जोरदार अभिनंदन किया।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सांसद
BJP सांसद के इस तरह अभिषेक किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं और उन्हें ट्रोल किया है। कई यूजर्स ने इसे धार्मिक आयोजन की गरिमा से खिलवाड़ बताया। वहीं, कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि यह 'भगवान बनने की तैयारी' है। हालांकि, विवाद बढ़ता देख इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया गया है।
देखें ये वीडियो
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़ेंः-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह वीडियो सिवनी-मालवा के बानापुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है और यह दो दिन पुराना है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Narmadapuram Viral Video: MP Darshan Singh Chaudhary performed the Abhishekam of flowers
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm