Narsinghpur Hospital Video: इस सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं… महिला वार्ड सहायिका लगा रही थी मरीज को इंजेक्शन, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
Narsinghpur Hospital Video: साईंखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला वार्ड सहायिका मरीज को इंजेक्शन लगाते और ड्रिप चढ़ाते दिख रही है।
Narsinghpur Hospital Video/Image Credit: IBC24 File
- नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है
- वीडियो में एक महिला वार्डबॉय मरीज को इंजेक्शन लगाते और ड्रिप चढ़ाते हुए दिखाई दे रही है
- वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं
Narsinghpur Hospital Video: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर कटघरे में है। साईंखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला वार्ड सहायिका मरीज को इंजेक्शन लगाते और ड्रिप चढ़ाते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो (Narsinghpur Hospital Video) साईंखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। वीडियो में अस्पताल की एक महिला वार्ड सहायिका उस काम को करती नजर आ रही है, जिसे सामान्य तौर पर प्रशिक्षित नर्सिंग या मेडिकल स्टाफ द्वारा किया जाता है। कथित तौर पर महिला वार्ड सहायिका मरीज को इंजेक्शन लगाने और ड्रिप चढ़ाने जैसी चिकित्सकीय प्रक्रिया कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि इस तरह अस्पताल में गैर-प्रशिक्षित कर्मचारी इलाज संबंधी कार्य कर रहे हैं, तो यह मरीजों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है।
जांच के आदेश
मामले को लेकर (Narsinghpur Hospital Video) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनीष मिश्रा ने जांच के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- Kawardha Love Affair Murder Case: प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी महिला, आ धमका पति.. फिर हुआ ऐसा अंजाम कि जानकर कांप उठेगी रूह
- Dhamtari Suicide News: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, सदमे में पति ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
- CG High Court News: सड़क पर बर्थडे मनाने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने दी चेतावनी, राज्य सरकार को दिए ये निर्देश
- Raipur Love Jihad News: राजधानी में लव जिहाद का मामला, दो बहनों से दरिंदगी करने वाला राजा निकला मुस्तफा, सच सामने आते ही उड़ गए होश
- Vinesh Phogat Asian Games Trials: सपना टूटते ही छलका विनेश फोगाट का दर्द, बोली- मैं फेल नहीं हुई हूं… जानिए और क्या कहा?

Facebook


