Narsinghpur Cm Helpline News : सीएम हेल्पलाइन की पारदर्शिता पर फिर उठे सवाल! शख्स ने लगाया लापरवाही का आरोप, कहा- बिना जांच के ही अधिकारी ने कर दिया निराकरण

Ads

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की केरपानी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज की गई, लेकिन जांच से पहले ही उसे स्पेशल क्लोज कर दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि शिकायत का निराकरण एक रिटायर्ड अधिकारी के नाम पर दिखाया गया।

  • Reported By: Pavan Kaurav

    ,
  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 06:18 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 06:20 PM IST

Narsinghpur Cm Helpline News / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • नरसिंहपुर की केरपानी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत स्पेशल क्लोज।
  • रिटायर्ड अधिकारी के नाम पर दर्ज हुआ शिकायत का निराकरण।
  • मामले की जांच शुरू, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल।

नरसिंहपुर :Narsinghpur Cm Helpline News   मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से सिस्टम की लापरवाही का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शिकायत का समाधान तो दूर, जांच से पहले ही फाइल बंद कर दी गई। नरसिंहपुर की केरपानी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की गई थी, लेकिन महज तीन दिन के भीतर इसे स्पेशल क्लोज कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस अधिकारी के नाम पर निराकरण दिखाया गया, वो 15 दिन पहले ही रिटायर हो चुके थे।

फर्ज़ीवाड़े की हुई थी शिकायत

दरअसल पूरा मामला 14 जनवरी का है, जब एक शिकायतकर्ता ने केरपानी ग्राम पंचायत में हो रहे लाखों रुपये के फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई।  आरोप था कि श्मशान घाट की तार फेंसिंग, कार्यालय स्टेशनरी और अन्य कार्यों के लिए लाखों रुपये के बिल एक ही जीएसटी नंबर और एक ही फर्म के माध्यम से लगाए जा रहे हैं। निष्पक्ष जांच की मांग के बीच, 19 जनवरी को इस शिकायत को स्पेशल क्लोजिंग के तहत बंद कर दिया गया।

बिना जाँच के शिकायत को किया गया क्लोज

रिकॉर्ड के अनुसार, इस शिकायत का निराकरण अधिकारी हेमराज साहू के नाम पर दर्ज है। हालांकि, हेमराज साहू 31 दिसंबर 2025 को ही रिटायर हो चुके हैं। खुद साहू का कहना है कि उन्होंने किसी भी शिकायत का निराकरण नहीं किया है। इस पूरे मामले पर जनपद पंचायत सीईओ का कहना है कि इस तरह शिकायत बंद होना संभव नहीं है और यदि सिस्टम में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधितों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

मामले की जाँच शुरू

नरसिंहपुर से सामने आई यह तस्वीर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। क्या सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का इसी तरह बिना जांच के ‘स्पेशल क्लोजर’ किया जा रहा है? MP Panchayat Department News  सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक रिटायर्ड अधिकारी के नाम पर सिस्टम में निराकरण कैसे दर्ज हो गया? फिलहाल, प्रशासन की कार्यवाही का इंतजार है ताकि यह साफ हो सके कि सिस्टम में यह बड़ी चूक आखिर कहां से हुई।

इन्हें भी पढ़ें:-

शिकायत किस बारे में की गई थी?

शिकायत केरपानी ग्राम पंचायत में लाखों रुपये के कथित फर्जीवाड़े और एक ही जीएसटी नंबर से बिल लगाने को लेकर की गई थी।

विवाद की मुख्य वजह क्या है?

शिकायत को मात्र तीन दिन में स्पेशल क्लोज कर दिया गया और निराकरण एक ऐसे अधिकारी के नाम पर दर्ज हुआ जो पहले ही रिटायर हो चुके थे।

प्रशासन ने क्या कहा है?

जनपद पंचायत सीईओ ने कहा है कि यदि सिस्टम में गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच की जा रही है।