Narsinghpur Thane Mein Mahila ki Maut : गुमशुदा महिला पुलिस चौकी पहुंची… कुछ ही मिनटों बाद सामने आई ऐसी खबर जिसने सबको चौंका दिया, आखिर अंदर क्या हुआ?
नरसिंहपुर जिले की बरमान पुलिस चौकी में गुमशुदगी के मामले में पूछताछ के लिए लाई गई महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच जारी है।
Narsinghpur Thane Mein Mahila ki Maut : Image Source : ai
- पुलिस चौकी में पूछताछ के दौरान महिला की मौत।
- गुमशुदगी केस से जुड़ा था पूरा मामला।
- मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
नरसिंहपुर :Narsinghpur Thane Mein Mahila ki Maut : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की बरमान पुलिस चौकी में पूछताछ के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। गुमशुदगी के मामले में दस्तयाब की गई महिला पूछताछ के दौरान अचानक अचेत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पूछताछ के दौरान हुई अचेत
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सुआतला थाना क्षेत्र की बरमान पुलिस चौकी का है। चावरपाठा निवासी 40 वर्षीय रेखा केवट 22 जुलाई से लापता थीं, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 23 जुलाई को उनके पति कंछेदी केवट ने दर्ज कराई थी। Police Questioning पुलिस ने महिला को तलाश कर दस्तयाब किया और शनिवार को बरमान चौकी में पूछताछ के लिए लाया गया। पूछताछ के दौरान महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ी।
अस्पताल में मृत घोषित किया
Woman-Death News पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CJP Neet Paper Leak Protest Ended: ख़त्म हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का आंदोलन!.. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सभी मांगो पर भी राजी हुई मोदी सरकार..
- Jantar Mantar Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP की और कौन सी मांगे अधूरी है…जिसने मोदी सरकार की उड़ा दी है नींद, जानिए
- Rahul Gandhi On Dharmendra Pradhan’s Resgination : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी का बड़ा बयान! बोले- ‘यह सिर्फ शुरुआत है, अब बदलना होगा पूरा.

Facebook


