#SarkarOnIBC24: नई सरकार..नई गाड़ियां..नया विमान…बढ़िया है! नए विमान पर सियासी घमासान

Political tussle over new plane in mp: एमपी सरकार 234 करोड़ रुपए में 'बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500' नाम का नया विमान भी खरीदने जा रही है...जबकि सरकार पर 3 लाख 75 हजार करोड़ रु का कर्ज है.

#SarkarOnIBC24: नई सरकार..नई गाड़ियां..नया विमान…बढ़िया है! नए विमान पर सियासी घमासान

Political tussle over new plane in mp

Modified Date: July 11, 2024 / 11:58 pm IST
Published Date: July 11, 2024 11:58 pm IST

भोपाल। #SarkarOnIBC24: नई सरकार…नई गाड़ियां…नया विमान…बढ़िया है..ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 25 नई इनोवा क्रिस्टा कार के बाद एमपी सरकार अब 234 करोड़ का विमान खरीदने जा रही है…सरकार के बजट पर ये 234 करोड़ का बोझ तब बढ़ने जा रहा है जब एमपी सरकार पर पहले से ही 3 लाख 75 हजार करोड़ का कर्ज है…इस पर कांग्रेस कह रही है कि सरकार के मंत्री लग्जरी सफर कर रहे हैं और जनता भूखी मर रही है.. …तो कैसे नए विमान पर सियासी घमासान हो रहा है… देखिए इस रिपोर्ट में….

मध्यप्रदेश सरकार अपने मंत्रियों को आरामदायक सफर के लिए नए-नए वाहन मुहैया कर रही है….पहले अपने मंत्रियों के लिए 30 नई चमचमाती इनोवा क्रिस्टा खरीदी गई…जिसमें से 5 इनोवा क्रिस्टा अप्रैल में आ चुकी थीं, अब नई 25 इनोवा क्रिस्टा कार भी स्टेट गैरेज में पहुंच चुकी हैं …मामला केवल कार तक नहीं रूका…अब एमपी सरकार 234 करोड़ रुपए में ‘बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500’ नाम का नया विमान भी खरीदने जा रही है…जबकि सरकार पर 3 लाख 75 हजार करोड़ रु का कर्ज है….विमान खरीदी पर अब सियासत शुरू हो गई है विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगा दिए है कि सरकार के मंत्री लग्जरी सफर कर रहे है और जनता भूखी मर रही है….हालांकि सरकार का कहना है कि कांग्रेस का काम आरोप लगाना है…लेकिन फिलहाल सरकार को इसकी जरूरत है इसलिए विमान खरीदा जा रहा है…ताकि जनता तक पहुंच सुलभ हो…

read more: कर्नाटक में लोकायुक्त की छापेमारी में 11 सरकारी अधिकारियों की आय से अधिक का पता चला

Political tussle over new plane in mp

फिलहाल मध्यप्रदेश सरकार पर कुल 3 लाख 70 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज हो गया है…मोहन सरकार पिछले 6 महीने में 15 हजार 500 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है… तो कांग्रेस इसी कर्ज का हवाला देकर खरीदी जा रही इन गाड़ियों और विमान को मंत्रियों के ऐशोआराम का सामान बता रही है…और ये कोशिश कर रही है कि सरकार के इस फैसले को फिजूलखर्ची की कैटेगरी में रखा जाए…ताकी सरकार के खिलाफ इसे एक मुद्दा बनाया जा सके…

विवेक पटैया IBC24 भोपाल


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com