Reported By: Amit Khare
,Panna Viral Wedding/Image Source: IBC24
पन्ना: Panna Viral Wedding: पन्ना जिले के अजयगढ़ में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। फैशन और आधुनिकता के दौर में जहां लोग लग्जरी गाड़ियों और यहां तक कि हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचते हैं वहीं विश्वकर्मा परिवार ने पारंपरिक अंदाज में बैलगाड़ियों से बारात निकालकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
Panna Viral Wedding: जानकारी के अनुसार बारात किशनपुर गांव से अजयगढ़ के लिए रवाना हुई। इस अनोखी बारात में लग्जरी गाड़ियों की जगह दर्जनों बैलगाड़ियां नजर आईं। दूल्हा सहित सभी बाराती बैलगाड़ियों पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचे। जब यह अनोखी बारात सड़कों से गुजर रही थी तो इसे देखने के लिए लोग रास्तों पर रुक गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने इस पारंपरिक बारात को उत्सुकता से देखा और कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाए।
Panna Viral Wedding: दूल्हे के पिता का कहना है कि बैलगाड़ी से बारात ले जाना हमारी पुरानी परंपरा और संस्कृति का हिस्सा रहा है। पहले के समय में लोग इसी तरह से बारात लेकर जाया करते थे और यात्रा भी बैलगाड़ियों से ही होती थी। उन्होंने बताया कि बैलगाड़ी में न डीजल का खर्च होता है और न ही पेट्रोल का झंझट, साथ ही इसमें फिजूल खर्च भी नहीं होता। बारात में शामिल लोगों ने भी इस अनोखे अनुभव का आनंद लिया। बाराती पप्पू विश्वकर्मा ने बताया कि पारंपरिक तरीके से निकली इस बारात ने सभी को पुराने समय की याद दिला दी।