MP Pensioners News: अब नगरीय निकायों के रिटायर कर्मचारियों को भी मिलेगी महंगाई राहत, पेंशनर्स के समान भत्ता देने के आदेश जारी

Ads

MP Pensioners News: अब नगरीय निकायों के रिटायर कर्मचारियों को भी मिलेगी महंगाई राहत, पेंशनर्स के समान भत्ता देने के आदेश जारी

  •  
  • Publish Date - October 25, 2025 / 09:21 PM IST,
    Updated On - October 25, 2025 / 09:21 PM IST

MP Pensioners News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • अब नगरीय निकायों के पेंशनरों को राज्य शासन के समान DA मिलेगा
  • 1 सितंबर 2025 से सातवें वेतनमान में 55% और छठवें में 252% महंगाई राहत लागू होगी
  • आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे द्वारा जारी किया गया

भोपाल: MP Pensioners News नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नगरीय निकायों के पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों को राज्य शासन के पेंशनरों के समान महंगाई राहत का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने आदेश जारी किये हैं।

MP Pensioners News आदेश के अनुसार अब नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को 1 सितम्बर 2025 से देय महंगाई राहत सातवें वेतनमान में 55 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 252 प्रतिशत की दर से प्राप्त होगा।

राज्य शासन के इस निर्णय से नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को प्रभावी राहत मिलेगी तथा उन्हें राज्य शासन के पेंशनरों के समान आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे।

Read More: CG News: दुर्ग जिले के इस गांव में खुलेगा बीएड कॉलेज, सभी पंचायतों में होगा सीसी रोड निर्माण, पंडवानी महासम्मेलन में सीएम साय ने किया ऐलान 

Bilaspur News: हॉस्टल से छात्रा गायब होने के बाद अब विश्वविद्यालय कैंपस में मिली युवक की लाश, चार दिनों से लापता था छात्र 

नया आदेश किसने जारी किया है?

यह आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे द्वारा जारी किया गया है।

यह लाभ किन्हें मिलेगा?

नगरीय निकायों के पेंशनर और परिवार पेंशनरों को यह लाभ मिलेगा।

महंगाई राहत कब से लागू होगी?

यह राहत 1 सितंबर 2025 से लागू होगी।