Dhamtari Conversion Case: इलाज के नाम पर CG में धर्मांतरण, इस जिले में चंगाई सभा के लिए केरल से बुलाई गई थी लड़कियां, हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा

Ads

इलाज के नाम पर CG में धर्मांतरण, इस जिले में चंगाई सभा के लिए केरल से बुलाई गई थी लड़कियां, Conversion in CG in name of treatment

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 10:35 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 10:36 PM IST

धमतरी। Dhamtari Conversion Case छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के रिसाई पारा इलाके में एक घर के अंदर कथित तौर पर चंगाई सभा आयोजित किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर सभा का विरोध किया और आयोजकों पर इलाज के नाम पर लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Dhamtari Conversion Case हिंदू संगठनों का आरोप है कि सभा में बीमारी और अन्य समस्याओं से राहत दिलाने के नाम पर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। संगठनों ने यह भी आरोप लगाया कि केरल से युवतियों को बुलाकर ऐसी सभाएं आयोजित कराई जा रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना बाकी है।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस

सभा का विरोध किए जाने के दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल धर्मांतरण के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इन्हें भी पढ़ें: