PM Narendra Modi MP Visit: जन्मदिन पर पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा, ‘पीएम मित्र पार्क’ की रखेंगे आधारशिला, सेवा पखवाड़ा की भी करेंगे शुरुआत
PM Narendra Modi MP Visit: पीएम मोदी बुधवार को मध्यप्रदेश के धार जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां पीएम मोदी पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे।

Chhattisgarh News/ Image Credit : X Handle
- पीएम मोदी बुधवार 17 सितंबर को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे।
- अपने जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी धार में ‘पीएम मित्र पार्क' की आधारशिला रखेंगे।
- पीएम मोदी सेवा पखवाड़ा का भी शुभारंभ करेंगे।
PM Narendra Modi MP Visit: भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को मध्यप्रदेश के धार जिले के अपने दौरे के दौरान देश के पहले पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे और पखवाड़े भर चलने वाले ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी दी। सीएम डॉ. यादव ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री बुधवार को धार जिले के भैंसोला गांव में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का भी शुभारंभ करेंगे। इसमें माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए प्रसव पूर्व जांच और पोषण परामर्श भी दिया जाएगा। किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण पर प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
पीएम मोदी करेंगे सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ
PM Narendra Modi MP Visit: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे कहा कि यह पखवाड़ा प्रधानमंत्री के स्वस्थ समाज, सशक्त राष्ट्र के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को विकसित भारत 2047 के मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। सीएम डॉ. यादव ने कहा, ‘‘हम एक स्वस्थ समाज की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण प्रगति का आधार है।’’सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वह ‘सेवा पखवाड़ा’ (17 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयोजित होने वाला सेवा पखवाड़ा) का उद्घाटन करेंगे और राज्य की जनता को संबोधित करेंगे।
पीएम मित्र पार्क के लिए मिला 23 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश
PM Narendra Modi MP Visit: सीएम डॉ. यादव ने बताया कि धार में प्रस्तावित ‘पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल’ (पीएम मित्र) पार्क को 114 प्रमुख कपड़ा कंपनियों से 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्क परियोजना के पूरी तरह विकसित होने पर रोजगार का आंकड़ा तीन लाख तक पहुंचने का अनुमान है। यह केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि लाखों परिवारों के जीवन में आने वाला एक ठोस बदलाव है।
जन्मदिन पर पीएम मोदी का दूसरा एमपी दौरा
PM Narendra Modi MP Visit: एक अधिकारी ने पहले बताया था कि यह पार्क ‘5 एफ विजन’ - फार्म-टू-फाइबर-टू-फैक्टरी-टू-फैशन-टू-फॉरेन - पर आधारित है। उन्होंने बताया कि पीएम मित्र पार्क की कुल 2,158 एकड़ भूमि में से लगभग 1,300 एकड़ भूमि का आवंटन पूरा हो चुका है और शेष भूमि भी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे और अपने जन्मदिन पर यह उनका मध्य प्रदेश का दूसरा दौरा होगा। प्रधानमंत्री ने 17 सितंबर, 2022 को नामीबिया से लाए गए जंगली चीतों को राज्य के श्योपुर ज़िले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान के एक बाड़े में छोड़ा था। इन चीतों को ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत भारत लाया गया था।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पीएम मोदी मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव में जाएंगे, जहाँ वे पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे और सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करेंगे।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: PM Narendra Modi will be on MP tour on 17 September
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm