शहर में पोर्न वेबसाइट और एस्कॉर्ट सर्विस गैंग सक्रिय, पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ बड़ा खुलासा, 8 गिरफ्तार
Porn website in indore : इसमें रिमोट लोकेशन से पाकिस्तान से भी इस वेबसाइट को संचालित करने की बात सामने आई है
Porn website and escort service gang active in city
इंदौर। Porn website in city : क्राइम ब्रांच पुलिस ने भवर कुआं क्षेत्र में पोर्न वेबसाइट और एस्कॉर्ट सर्विस संचालित करने वाले एक कंपनी पर छापा मार कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस तहकीकात करते हुए मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ेंः कोर्ट परिसर में ही पुलिसकर्मी ने कर ली खुदकुशी, सर्विस गन से खुद को मारी गोली
इस कंपनी का मुख्य काम वेबसाइट पर पोर्न इंडस्ट्री और एस्कॉर्ट सर्विसेज के ऐड वेबसाइट पर चलाते थे। इसमें रिमोट लोकेशन से पाकिस्तान से भी इस वेबसाइट को संचालित करने की बात सामने आई है। पुलिस को उसके पुख्ता सबूत भी मिले हैं।
ज्यादातर आरोपी इंजीनियर
Porn website in city : साईं राम प्लाजा में कंपनी पर छापा मार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें अधिकतर इंजीनियर है, अब तक इसका मुख्य आरोपी प्रशांत शिंदे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने कंपनी के खातों को भी सीज कर दिया है और इनकी जांच की जा रही है। फिलहाल इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि सेक्स रैकेट चलाने वाले दलाल इस कंपनी से पोर्न वेबसाइट बनाते थे और उस कोर्ट सर्विसेज के साथ जोड़कर इसके ऐड अपनी वेबसाइट पर चलाते थे।
यह भी पढ़ेंः भाजपा सांसद पर हमला, माफियाओं ने की ट्रक से कुचलने की कोशिश, खेत में भागकर बचाई जान
बिटकॉइन के माध्यम से करते थे लेनदेन
Porn website in city : फिलहाल प्रथम दृष्टया जो जानकारी सामने आ रही है कि यह कंपनी कई सालों से चल रही है और ऐसी कई सैकड़ों वेबसाइट बना चुके हैं। इस मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खाते में कितना पैसा और किस माध्यम से आता था। पकड़े गए आरोपियों ने बताया है कि फिलहाल ट्रांजैक्शन का लेनदेन बिटकॉइन के माध्यम से किया जाता था । आने वाले समय में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Facebook


