MP News: यूसीसी के खिलाफ अब MP में होगा आंदोलन! इस तारीख से जिलों में सौंपे जाएंगे ज्ञापन, कांग्रेस विधायक बोले- मुस्लिमों का अधिकार हो रहा प्रभावित
यूसीसी के खिलाफ अब MP में होगा आंदोलन! इस तारीख से जिलों में सौंपे जाएंगे ज्ञापन, Protest Against UCC in MP
भोपाल। Protest Against UCC in MP समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मध्य प्रदेश में आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर UCC के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि UCC से मुस्लिम वर्ग के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और इसे लेकर सभी मुस्लिम संगठनों के साथ सामाजिक संगठनों को भी आंदोलन से जोड़ा जाएगा। विधायक आरिफ मसूद ने बताया कि आगामी 16 से 20 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक जिले में 21 महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपेगा।
दूसरे समुदायों से भी संवाद की तैयारी
Protest Against UCC in MP आरिफ मसूद ने कहा कि आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए दूसरे समुदायों के लोगों से भी संवाद किया जाएगा। इसके अगले चरण में अन्य कम्यूनिटी को आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि UCC के प्रभाव और इससे जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापक स्तर पर लोगों के बीच संवाद किया जाएगा। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि UCC के कारण मुस्लिमों को मिले संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से संविधान के अनुच्छेद 29 का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे मुस्लिम वर्ग के अधिकारों पर असर पड़ रहा है।
कोर्ट जाने की भी तैयारी
आरिफ मसूद ने कहा कि UCC के मुद्दे को लेकर आंदोलन के साथ कानूनी विकल्पों पर भी तैयारी चल रही है। जरूरत पड़ने पर इस मामले को अदालत में चुनौती देने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को केवल राजनीतिक मंच तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि मुस्लिम संगठनों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में अन्य समुदायों के साथ संवाद कर उन्हें भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने UCC को लेकर मुस्लिम समुदाय के अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर पड़ने वाले कथित प्रभाव को आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बताया।
ये भी पढ़ें
- Raipur Gang Rape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर दरिंदों ने बारी-बारी की दरिंदगी, इस इलाके में हुई वारदात से पुलिस के उड़े होश
- India Sri Lanka Test Match Free Entry: अब स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान….ऐसे मिलेगी एंट्री
- CM Dhami Rishabh Pant News: इस मशहूर क्रिकेटर के लेट नाइट Tweet पर आया CM का जवाब…अपने लिए माँगी थी ये खास चीज, जमकर वायरल हो रहा ये ऑनलाइन डिमांड

Facebook


