राहुल गांधी का भविष्य केवल विपक्ष के नेता के रूप में, उनका प्रधानमंत्री बनना मुश्किलः आठवले

Ads

राहुल गांधी का भविष्य केवल विपक्ष के नेता के रूप में, उनका प्रधानमंत्री बनना मुश्किलः आठवले

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 09:27 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 09:27 PM IST

ग्वालियर (मप्र), 24 मई (भाषा) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भविष्य केवल विपक्ष के नेता के रूप में ही है और प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना पूरा होने वाला नहीं है।

आठवले यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी भले ही प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन उनका यह सपना पूरा होने वाला नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी का भविष्य बहुत अच्छा है।

आठवले ने कहा, ‘‘उनका प्रधानमंत्री पद पर पहुंचना मुश्किल है। मैं यह बात कह देना चाहता हूं कि राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनने का जो सपना है, वह तब तक पूरा नहीं होगा जब तक मैं नरेन्द्र मोदी के साथ हूं।’’

भाषा सं ब्रजेन्द्र गोला

गोला