रूपा और पिंकी की महिला पेयर्स में लगातार तीसरी जीत, पुतुल सोनोवाल को पहली हार

Ads

रूपा और पिंकी की महिला पेयर्स में लगातार तीसरी जीत, पुतुल सोनोवाल को पहली हार

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 09:47 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 09:47 PM IST

(तस्वीरों के साथ)

ग्लास्गो, 25 जुलाई (भाषा) भारत का राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा जिसमें महिला पेयर्स में रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की जबकि पुरुष एकल में पुतुल सोनोवाल को लगातार दो जीत के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा।

रूपा और पिंकी की भारतीय जोड़ी ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए महिला पेयर्स के सेक्शन बी में तीसरे राउंड में टोंगा की पेरिस बेकर और मिलिका नाथन को टाई-ब्रेकर में 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखा।

रूपा और पिंकी ने पहला सेट 5-2 से जीता। टोंगा ने पहले ‘‘एंड’’ में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने दूसरे ‘‘एंड’’ में रूपा (लीड) और पिंकी (स्किप) के बीच बेहतरीन तालमेल के जरिए वापसी की। इससे भारत दूसरे ‘‘एंड’’ में आगे हो गया और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। पहले सेट में अभी तीन ‘‘एंड’’ बाकी थे। भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा और पहला सेट 5-2 से जीत लिया।

हालांकि टोंगा ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-4 से जीता और मैच को टाई-ब्रेकर तक पहुंचाया। बेकर और नाथन के बेहतरीन खेल की बदौलत उसने 6-0 की बढ़त बना ली थी।

रूपा और पिंकी ने वापसी की पूरी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाईं।

लेकिन टाई-ब्रेकर में भारतीय खिलाड़ियों ने चुनौती का डटकर सामना किया। रूपा ने टीम को आगे किया और पिंकी ने जीत पक्की की।

रूपा और पिंकी दोनों 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला फोर टीम का हिस्सा थीं।

अब रविवार को रूपा और पिंकी का सामना चौथे राउंड में नामीबिया की प्रतिद्वंद्वियोंसे होगा।

महिला पेयर्स के सेक्शन बी में भारत और इंग्लैंड दोनों ने तीन-तीन मैच खेले हैं और तीनों जीते हैं। लेकिन इंग्लैंड आगे है क्योंकि उसने भारत के मुकाबले एक सेट ज्यादा जीता है।

पुरुष एकल के सेक्शन डी के तीसरे राउंड में भारत के पुतुल सोनोवाल ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन मलेशिया के इज्जत शमीर जुल्केप्ले से 0-2 (4-8, 8-9) से हार गए।

लगभग एक घंटे तक स्कॉटिश इवेंट कैंपस (एसईसी) हॉल-3 में चले इस मुकाबले में सोनोवाल पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में भी 5-9 से पीछे चल रहे थे।

हालांकि सातवें ‘एंड’ में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन अंततः वह दूसरा सेट भी बेहद मामूली अंतर से हार गए।

असम पुलिस अधिकारी सोनोवाल (43 वर्ष) ने बृहस्पतिवार को पहले राउंड में मौजूदा विश्व चैंपियन कनाडा के रयान बेस्टर को हराकर उलटफेर किया था। इसके बाद उन्होंने दूसरे राउंड में सेसिल अलेक्जेंडर को कड़े मुकाबले में टाई-ब्रेकर में हराया था।

इस हार के बावजूद सोनोवाल सेक्शन डी की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। अब रविवार को उनका सामना माल्टा के शॉन जेम्स पार्निस से होगा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द