भिवंडी में फ्लाईओवर से प्रधानमंत्री मोदी का पुतला लटकाए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Ads

भिवंडी में फ्लाईओवर से प्रधानमंत्री मोदी का पुतला लटकाए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 09:52 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 09:52 PM IST

ठाणे, 25 जुलाई (भाषा) ठाणे जिले के भिवंडी में एक फ्लाईओवर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर वाला पुतला लटकाने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

निज़ामपुरा थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार देर रात 1:30 बजे के आसपास वंजारीपट्टी नाका फ्लाईओवर पर हुई।

उन्होंने कहा, ‘एक अज्ञात व्यक्ति ने फ्लाईओवर के लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे कपड़े का बना एक पुतला लटकाया, जिस पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगी थी। 14 जुलाई को ठाणे के पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) द्वारा जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए यह हरकत की गई।’

अधिकारी ने बताया कि निषेधाज्ञा के तहत सार्वजनिक स्थानों पर राजनीतिक नेताओं और हस्तियों की तस्वीरों या पुतलों के प्रदर्शन, पुतले लटकाने या प्रतीकात्मक पुतला फूंकने पर प्रतिबंध लगा होता है।

उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा जोहेब माधव

माधव