Gujarat Weather Update
भोपाल : MP Weather Update : देश के कई हस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं तो कहीं बाढ़ से लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने भी बताया है कि पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय कर्नाटक में कल भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। बारिश का यह दौर अगले दिन भी जारी रहेगा। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां कई जिलो के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
MP Weather Update : मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। अगले 12-18 घंटों के दौरान पन्ना, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, श्योपुर, कुंडेश्वर धाम, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया, विदिशा, बालाघाट, बड़वानी, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा (पूर्वी निमाड़), खरगोन ( पश्चिम निमाड़), मंडला, मंदसौर, मुरैना, नरसिम्हपुर, नीमच,आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर और अशोकनगर में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ लगभग (30-40 किमी प्रति घंटे) तेज हवाएँ जारी रहेंगी। इन जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।