Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur Crime News Today: हादसा, हत्या या फिर कुछ और...रायपुर के इस इलाके में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस /image: IBC24 file
रायपुर। Raipur Crime News Today: राजधानी रायपुर की WRS रेलवे कॉलोनी (Raipur WRS Railway Colony) में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब क्रिकेट मैदान के पास एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Raipur Crime News Today पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है उम्र करीब 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। घटना की सूचना के बाद FSL और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर युवक की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर पूर्व में भी एक अन्य लाश मिल चुकी है, जिसके बाद इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि युवक की मौत हादसे में हुई है या फिर मामला हत्या का है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल खमतराई थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।