Raisen News: पानी भरने गई 3 बच्चियों की दर्दनाक मौत, तैरती लाश देख कांप गए लोग, गांव में पसरा मातम

Ads

Raisen News: पानी भरने गई 3 बच्चियों की दर्दनाक मौत, तैरती लाश देख कांप गए लोग, गांव में पसरा मातम

Raisen News/Image Credit:IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • रायसेन के सगौर गांव में कुएं में डूबने से तीन बच्चियों की मौत
  • पानी भरने गई बच्चियां नहाने के दौरान हादसे का शिकार हुईं
  • अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Raisen News: रायसेन जिले के सगौर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया है, यहां तीन बच्चियों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चियां पानी भरने के लिए गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं पर गई थीं, जहां नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में डूब गईं

Raisen News रायसेन जिले की ग़ैरतगंज तहसील अंतर्गत पुलिस चौकी गढ़ी के ग्राम सगौर आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे में तीन बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृत बच्चियों की पहचान राधा आदिवासी (12 वर्ष), अमृता आदिवासी (12 वर्ष) और तनु आदिवासी (13 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां सुबह करीब 11 बजे कुएं पर पानी भरने पहुंची थीं। इसी दौरान वे कुएं के पास नहाने लगीं। बताया जा रहा है कि पानी भरने के दौरान बच्चियां कुएं के पास नहाने लगीं। इसी दौरान एक बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और उसे बचाने के प्रयास में अन्य दोनों बच्चियां भी कुएं में उतर गईं। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में डूब गईं।

घटना के समय साथ में मौजूद एक अन्य बच्ची (Raisen News) अमीना घबराकर गांव पहुंची और ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद तीनों बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ग़ैरतगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

रायसेन में यह हादसा कहां हुआ?

यह दर्दनाक हादसा रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के ग्राम सगौर में हुआ।

हादसे में कितनी बच्चियों की मौत हुई?

कुएं में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हुई है।

बच्चियां कुएं पर क्यों गई थीं?

बताया जा रहा है कि बच्चियां पानी भरने के लिए कुएं पर गई थीं।

हादसा कैसे हुआ?

नहाने के दौरान एक बच्ची का संतुलन बिगड़ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दो बच्चियां भी कुएं में उतर गईं और तीनों डूब गईं।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।