Raisen farmer News : गले में इस वजह से फंदा लटकाकर कलेक्टर ऑफिस पहुँच गया किसान, अधिकारियों को पूरे परिवार समेत दी आत्महत्या की धमकी

Raisen में जमीन विवाद से परेशान एक किसान परिवार सहित कलेक्ट्रेट पहुंचा और न्याय नहीं मिलने पर सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दी। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है।

Raisen farmer News :  गले में इस वजह से फंदा लटकाकर कलेक्टर ऑफिस पहुँच गया किसान, अधिकारियों को पूरे परिवार समेत दी आत्महत्या की धमकी

Raisen farmer News / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: March 18, 2026 / 06:31 pm IST
Published Date: March 18, 2026 6:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जमीन विवाद से परेशान किसान कलेक्ट्रेट पहुंचा
  • गले में फंदा डालकर परिवार सहित दी चेतावनी
  • अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया

रायसेन : Raisen farmer News : मध्यप्रदेश के रायसेन ज़िले से चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक किसान गले में रस्सी का फंदा डालकर अपने पूरे परिवार के साथ वहाँ पहुँच गया। जमीन विवाद को लेकर परेशान किसान ने न्याय न मिलने पर सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दी है। इस पूरे मामले में अधिकारियों किसान को जांच का आश्वासन दिया है।

परिवार के साथ आत्महत्या की चेतवानी

मिली जानकरी के अनुसार , पूरा मामला सांचेत गांव का है। यहाँ किसान का अपनी पुश्तैनी जमीन को लेकर अपने ही भाई के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। Raisen News किसान का आरोप है कि उसने न्याय के लिए गुहार लगाई, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई इसलिए उसने आज अपने गले में फांसी का फंदा डालकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। किसान ने चेतावनी दी है कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगा।

मामले की जाँच में जुटे अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने किसान को शांत कराया और मामले की निष्पक्ष जांच काआश्वासन दिया है। MP Farmer News  फिलहाल अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.