Shivraj Singh Chouhan Cricket Video : बीचों-बीच आमने-सामने आए राजनीति और क्रिकेट के दो दिग्गज,जडेजा की गेंद पर “मामा” ने जड़ा चौका, देखें वायरल वीडियो

रायसेन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री और सांसद शिवराज सिंह चौहान ने जडेजा की गेंद पर चौका लगाकर दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Shivraj Singh Chouhan Cricket Video : बीचों-बीच आमने-सामने आए राजनीति और क्रिकेट के दो दिग्गज,जडेजा की गेंद पर “मामा” ने जड़ा चौका, देखें वायरल वीडियो

Shivraj Singh Chouhan Cricket Video / Image Source : Instagram

Modified Date: February 2, 2026 / 10:46 pm IST
Published Date: February 2, 2026 10:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायसेन में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।
  • उद्घाटन में रवींद्र जडेजा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बनाया।
  • जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान का चौका चर्चा का केंद्र बना।

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव में शानदार नज़ारा देखने को मिला। यहाँ शिवराज सिंह चौहान की लोकसभा सीट विदिशा के रायसेन में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन करने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आएं थे। उद्घाटन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री और स्थानीय सांसद शिवराज सिंह चौहान ने जडेजा की गेंद पर चौका जड़ दिया। इस नज़ारे को देखते ही पूरा स्टेडियम तालियों की आवाज़ से गूँज उठा।

जडेजा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

आपको बता दें की महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे रवींद्र जडेजा का रायसेन में भव्य स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और “जडेजा-जडेजा” के नारों से पूरा खेल परिसर गूंज उठा। Sansad Khel Mahotsav आयोजकों और प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया, जिससे पूरे स्टेडियम में उत्सव जैसा माहौल बन गया।आपको बता दें की इस खास मौके पर क्रिकेट और राजनीति के दिग्गज एक साथ नजर आए। मंच पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चर्चा का केंद्र बना शिवराज का ‘बाउंड्री शॉट’

पूरे कार्यक्रम का सबसे रोमांचक पल वह था जब शिवराज सिंह चौहान ने हाथ में बल्ला थामा और जडेजा की गेंद का सामना किया। Cricket Viral Video जैसे ही उन्होंने जडेजा की गेंद पर चौका लगाया, पूरे स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। इस पूरे का घटना का वीडियो का सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.