Raipur Crime News: युवक की हत्या कर मिट्टी में दफनाया शव, वारदात की वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, पुलिस ने शुरू की जांच
Raipur Crime News: अभनपुर में एक युवक का शव मिट्टी के नीचे दफनाया हुआ मिला था। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।
UP Crime News/Image Source- IBC24
- अभनपुर में एक युवक का शव मिट्टी के नीचे दफनाया हुआ मिला था।
- युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई।
Raipur Crime News: अभनपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवक का शव मिट्टी के नीचे दफनाया हुआ मिला था। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं पुलिस की टीम इस मामले को हत्या का (Raipur Crime News) मामला मानकर जांच में जुटी थी। वहीं अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
क्या है पूरा मामला?
Raipur Crime News: अब तक सामने आई जानकरी के अनुसार, जिस युवक का शव पुलिस को मिला है उसकी पहचान माना निवासी युवक के रूप में हुई है। (Raipur Crime News) बताया जा रहा है कि, प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई। हत्या करने के बाद आरोपियों ने युवक के शव को मिट्टी में दफना दिया था। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू की। युवक के हाथ में बने हुए टैटू से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
लगातार हो रही वारदातें
Raipur Crime News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ समय से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। (Raipur Crime News) इसके बावजूद भी अपराधियों में कोई खौफ नहीं है। राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में आए दिन चाकूबाजी, हत्या, लूट और मारपीट जैसे कई मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस की तरफ से लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। लगातार अपराध करने वाले अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। अब देखना ये होगा कि, पुलिस अपराध पर कैसे लगाम लगाती है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Iran Launched Long Range Missile: भारत के करीब हिन्द-महासागर तक पहुंची ईरान-अमेरिका की लड़ाई.. दागी गई 2000 किमी रेंज वाली मिसाइल
- Wife Affair with Lover: दोस्त की पत्नी के साथ इस हाल में मिला युवक, देखकर फटी रह गई परिजनों की आंखें, अब ग्रामीणों ने लिया ये फैसला
- Strait of Hormuz Latest News: ईरान ने रख दी बड़ी शर्त.. ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज’ से सुरक्षित तरीके से गुजर जायेंगे सभी जहाज, बस करना होगा ये काम..

Facebook


