Ramniwas Rawat News: बदल गया इस विधानसभा क्षेत्र का विधायक! हाईकोर्ट के आदेश पर अब भाजपा नेता हुए निर्वाचित, कांग्रेस उम्मीदवार कर बैठे थे ये गलती

Ramniwas Rawat News: हाईकोर्ट ने बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत, जो चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे, को विजयपुर से विधायक घोषित कर दिया।

Ramniwas Rawat News: बदल गया इस विधानसभा क्षेत्र का विधायक! हाईकोर्ट के आदेश पर अब भाजपा नेता हुए निर्वाचित, कांग्रेस उम्मीदवार कर बैठे थे ये गलती

Ramniwas Rawat News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 9, 2026 / 04:26 pm IST
Published Date: March 9, 2026 4:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है।
  • हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी निरस्त कर दी है।
  • हाईकोर्ट ने बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा का विधायक घोषित किया है।

Ramniwas Rawat News: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर ने राजनीतिक जगत में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित किया गया है। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने याचिका दायर की थी। (Ramniwas Rawat News) याचिका में मुकेश मल्होत्रा पर चुनावी हलफनामे में आपराधिक रिकार्ड की जानकारी छुपाने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

यह फैसला रामनिवास रावत द्वारा दायर याचिका पर सुनाया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने चुनावी हलफनामे में अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छुपाई थी। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद चुनाव को अमान्य करार देते हुए बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत, जो चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे, को विजयपुर से विधायक घोषित कर दिया। (Ramniwas Rawat News)  न्यायिक सूत्रों की मानें तो मुकेश मल्होत्रा को इस फैसले के खिलाफ ऊपर अदालत में अपील के लिए 15 दिनों का समय दिया है।

रामनिवास रावत को घोषित किया गया विधायक

Ramniwas Rawat News:  याचिका कर्ता रामनिवास रावत और उनके वकील दोनों का कहना है कि, चूंकि मुकेश मल्होत्रा ने अपने एफिडेविट में आपराधिक मामलों को छुपाया था, जिस पर सभी पक्षों को सुनने के बाद ये आरोप सही पाए गए और कोर्ट ने निर्वाचन को निरस्त कर दिया है और रामनिवास रावत को विधायक घोषित कर दिया। हालांकि वो भी पूरे आदेश की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

मामले में पहले भी हो चुकी है सुनवाई

Ramniwas Rawat News:  उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसके बाद मामला फिर से हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में आ गया था। साथ ही कोर्ट ने दोनों पक्षों की ओर से गवाही भी ली गई। याचिकाकर्ता रामनिवास रावत ने आरोप लगाया था, (Ramniwas Rawat News) कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ने नामांकन के समय अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरणों की जानकारी छिपाई है।

रावत ने चुनाव को शून्य घोषित कर दोबारा मतदान कराने की मांग की थी और आरोप लगाते हुए कहा था कि, मल्होत्रा ने दो अलग-अलग हलफनामों में भिन्न जानकारी दी जो गंभीर निर्वाचन उल्लंघन है। वहीं मुकेश मल्होत्रा का कहना था कि, उनके द्वारा जो जानकारी दी गयी है वह सत्य है। उसमें गलती नही है, उन्हें हाईकोर्ट से न्याय की उम्मीद है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.