शह मात The Big Debate: रिटर्न ऑफ ‘रामनिवास’.. किस-किसको आया रास? कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य, क्या दोबारा मंत्री पद की शपथ लेंगे रावत?

Ads

शह मात The Big Debate: हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को अपने एक फैसले के जरिए-कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया।

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 11:42 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 11:49 PM IST

शह मात The Big Debate/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने कांग्रेस को दिया झटका।
  • हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ​​का चुनाव रद्द कर दिया।
  • हाईकोर्ट ने दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया है।

शह मात The Big Debate: भोपाल: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को अपने एक फैसले के जरिए-कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया और श्योपुर की विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ​​का चुनाव रद्द कर दिया। साथ ही कोर्ट ने उपचुनाव में दूसरे नंबर पर रहे रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा सीट से नया MLA घोषित किया, लेकिन रावत 15 दिन बाद से ऑफिशियल विधायक कहलाएंगे। दरअसल ग्वालियर बेंच के जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने ये फैसला BJP नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की याचिका पर सुनाया है। (शह मात The Big Debate) रामनिवास रावत ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि मुकेश मल्होत्रा ​​ने 2024 के उपचुनाव नॉमिनेशन में अपने खिलाफ दर्ज क्रिमिनल केस की पूरी जानकारी नहीं दी थी। मुकेश ने नॉमिनेशन के हलफनामे में सिर्फ दो क्रिमिनल रिकॉर्ड बताए थे, जबकि 4 केस छिपाए थे। इसके खिलाफ रामनिवास रावत ने कोर्ट को मल्होत्रा ​​के खिलाफ दर्ज सभी 6 क्रिमिनल केस की जानकारी दी। जिस पर अब सुनवाई हुई और फैसला रामनिवास रावत के फेवर में आया।

शह मात The Big Debate:  हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के फैसले से जहां रामनिवास रावत और बीजेपी खेमे में खुशी का माहौल है, तो कांग्रेस अब मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की रणनीति पर होमवर्क करने में जुट गई है।

कुलमिलाकर मुकेश मल्होत्रा की विधानसभा सदस्यता रद्द होना, एमपी कांग्रेस के लिए सदमे जैसा है। (शह मात The Big Debate)  ऐसे में ये सवाल उठते हैं कि- सदन में संख्या कम होने से क्या अब एमपी में कांग्रेस की स्थिति और खराब हो सकती है? सवाल ये कि- क्या रामनिवास रावत MLA पद बहाली के बाद बीजेपी सरकार में दोबारा मंत्री बनेंगे? सबसे बड़ा सवाल ये कि-ग्वालियर चंबल की सियासत में इससे क्या बदलाव आएगा?

इन्हे भी पढ़ें:-