रातापानी वन को मध्यप्रदेश का आठवां बाघ अभयारण्य घोषित किया गया
रातापानी वन को मध्यप्रदेश का आठवां बाघ अभयारण्य घोषित किया गया
भोपाल, तीन दिसंबर (भाषा) मध्यप्रदेश सरकार ने रायसेन जिले के रातापानी वन को बाघ अभयारण्य घोषित किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कान्हा, सतपुड़ा, बांधवगढ़, पेंच, संजय दुबरी, पन्ना और वीरांगना दुर्गावती के बाद यह राज्य का आठवां बाघ अभयारण्य है।
राज्य सरकार ने सोमवार को रातापानी बाघ अभयारण्य के लिए अधिसूचना जारी की।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि बाघ अभयारण्य बनने से, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) से बजट मिल सकेगा जिससे वन्यजीवों का बेहतर तरीके से प्रबंधन संभव होगा।
इसमें कहा गया कि रातापानी बाघ अभयारण्य का कुल क्षेत्रफल 1,271.465 वर्ग किलोमीटर होगा।
विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद रातापानी वन को राज्य का आठवां बाघ अभयारण्य घोषित किया गया है।
विज्ञप्ति में कहा गया कि रातापानी बाघ अभयारण्य का मुख्य क्षेत्र 763.812 वर्ग किलोमीटर और बफर क्षेत्र 507.653 वर्ग किलोमीटर है।
इसमें कहा गया कि अभयारण्य में भौगोलिक रूप से स्थित नौ गांवों को वन की अधिसूचना में मुख्य क्षेत्र से बाहर रखा गया है जिससे ग्रामीणों के मौजूदा अधिकारों में कोई बदलाव नहीं होगा।
रातापानी वन प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे रायसेन जिले में स्थित है। एनटीसीए की तकनीकी समिति ने एक दिसंबर को मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को भी बाघ अभयारण्य का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। राज्य सरकार ने अभी तक इसके लिए अधिसूचना जारी नहीं की है।
कूनो राष्ट्रीय उद्यान देश में चीतों का एकमात्र निवास स्थान है। यह श्योपुर जिले में स्थित है और माधव राष्ट्रीय उद्यान के करीब है।
एनटीसीए और भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा जारी ‘बाघों की स्थिति: भारत में शिकारी और शिकार-2022’ रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश में बाघों की आबादी 785 होने का अनुमान है, जो देश में सबसे अधिक है। इसके बाद कर्नाटक में 563 और उत्तराखंड में 560 बाघ हैं।
भाषा दिमो खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: रातापानी वन को मध्यप्रदेश का आठवां बाघ अभयारण्य घोषित किया गया
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm