मध्यप्रदेश के रतलाम में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस

Ads

मध्यप्रदेश के रतलाम में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस

  •  
  • Publish Date - May 12, 2023 / 10:21 PM IST,
    Updated On - May 12, 2023 / 10:21 PM IST

भोपाल, 12 मई (भाषा) मध्य प्रदेश के रतलाम में शुक्रवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की एक विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर के बाद मध्य प्रदेश के रतलाम में देश का दूसरा सबसे अधिक तापमान रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मध्य प्रदेश के धार में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी मध्य प्रदेश के रतलाम एवं धार जिलों में लू का प्रकोप जारी रहा।

मध्य प्रदेश में लगातार तीसरे दिन तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

भाषा रावत शोभना

शोभना