MP Congress: प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान, इस नेत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अवनीश भार्गव सेवादल के मुख्य संगठक बनाए गए

Ads

MP Congress: प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान, इस नेत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अवनीश भार्गव सेवादल के मुख्य संगठक बनाए गए

  •  
  • Publish Date - November 19, 2025 / 11:25 PM IST,
    Updated On - November 19, 2025 / 11:25 PM IST

MP Congress

HIGHLIGHTS
  • विभा पटेल की जगह रीना बोरासी को एमपी महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया
  • रीना बोरासी पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की बेटी हैं
  • 2023 में सांवेर सीट से चुनाव लड़ा

भोपाल: MP Congress मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। कांग्रेस ने बुधवार को फेरबदल करते हुए विभा पटेल की जगह इंदौर की नेत्री रीना बोरासी को एमपी महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। रीना बौरासी से पहले भोपाल नगर निगम की पूर्व मेयर विभा पटेल के पास यह जिम्मेदारी थी। कांग्रेस ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया है। यह लेटर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है।

MP Congress कौन हैं रीना बोरासी

रीना बोरासी सेतिया मध्यप्रदेश के इं​दौर जिले की रहने वाली है। वो पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की बेटी हैं और साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में वो इंदौर की सांवरे सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। हालांकि चुनाव में उनकों 68 हजार 521 वोट से हार का सामना करना पड़ा। उनका टक्कर भाजपा के उम्मीदवार तुलसी सिलावट से था।

आपको बता दें कि रीना बोरासी पिछले कुछ वर्षों से सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रही हैं और जनता के मुद्दों को उठाती रही हैं। रीना बोरासी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में रात्रि प्रवास करवाकर चर्चा में आई थीं।

अवनीश भार्गव सेवादल के मुख्य संगठक बने

भोपाल के बैरसिया के रहने वाले अवनीश भार्गव मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक बनाए गए हैं। भार्गव सागर, विदिशा, उज्जैन सहित कई जिलों के प्रभारी रह चुके हैं।

एमपी महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष कौन बनी हैं?

इंदौर की नेत्री रीना बोरासी।

रीना बोरासी किसकी बेटी हैं?

वह पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की बेटी हैं।

उन्होंने कौन-सा चुनाव लड़ा था?

2023 विधानसभा चुनाव में सांवेर सीट से।