वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स 2023 में रीना गुर्जर किया कमाल, स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम किया रोशन, चारों ओर से मिल रही बधाईयां
world police fire games 2023 in canada: रीना गुर्जर ने वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर नया रिकॉर्ड हासिल किया है।
world police fire games 2023 in canada
world police fire games 2023 in canada : भोपाल। मध्यप्रदेश की बेटियां आज विभिन्न खेलों में कई सारे मैडल जीतकर अपने प्रदेश और परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। फिर चाहे वह क्रिकेट हो या फिर अन्य कोई और खेल। एक बार फिर से मध्यप्रदेश की बेटी रीना गुर्जन ने अपने खेल और प्रदर्शन से अपने क्षेत्र, परिवार ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर परचम लहरा दिया है। इतना ही नहीं बता दें कि रीना गुर्जर एक खिलाड़ी होने के साथ ही मध्यप्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

world police fire games 2023 in canada : दरअसल, एमपी पुलिस विभाग की पहली बेटी रीना गुर्जर ने वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर नया रिकॉर्ड हासिल किया है। पुलिस फायर गेम्स 2023 जो कि कनाडा के विन्निपेग शहर में 28 जुलाई से 6 अगस्त तक हो रहे हैं। जिसमें 85 देश से ज्यादा देश ने भाग लिया था। सभी खेल शामिल द वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में मध्य प्रदेश पुलिस की रीना गुर्जर ने एक स्वर्ण पदक तथा एक रजत पदक प्राप्त किया।

कराटे खेल में रीना गुर्जर ने वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में फिलीपींस के खिलाड़ी को मात देकर ये जीत हासिल की। रीना गुर्जर मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। रीना गुर्जर को गोल्डन गर्ल के नाम से भेजा जाना जाता है। क्योंकि अनहोन पुलिस गेम्स में भी चार पदक प्राप्त किये थे।
वर्तमान में खेल युवा कल्याण विभाग में संबंध है तथा कराटे की अकादमी में स्वयं अपना अभ्यास करती है तथा खिलाड़ियों को भी सिखाती है रीना गुर्जर मध्य प्रदेश खेल युवा कल्याण विभाग की मार्शल आर्ट अकादमी में बोर्डिंग प्लेयर 2009 से 2012 तक रह चुकी हैं रीना गुर्जर ने नेशनल लेवल पर भी काई पदक प्राप्त किये हैं।

रीना गुर्जर द्वार बताया गया की उनको पुलिस विभाग द्वार अपनी प्रैक्टिस के लिए काफी समय दिया जाता है तथा डीजीपी सर सुधीर सक्सेना सर का भी काफी सपोर्ट रहता है और खेल युवा कल्याण विभाग के डायरेक्टर रविशंकर गुप्ता का भी सपोर्ट मिलता है जिसे वह अपना अभ्यास पूर्ण रूप से कर पाती हैं।

Facebook


