BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

PM Modi in Bageshwar Dham: ‘दूसरों की पीड़ा का निवारण ही है धर्म’.. बागेश्वर धाम में पीएम मोदी ने कही ये बात, देखें वीडियो

‘दूसरों की पीड़ा का निवारण ही है धर्म’.. ‘Relief is the alleviation of others’ suffering’.. PM Modi said this in Bageshwar Dham

PM Modi in Bageshwar Dham: ‘दूसरों की पीड़ा का निवारण ही है धर्म’.. बागेश्वर धाम में पीएम मोदी ने कही ये बात, देखें वीडियो
Deepak Sahu
Published: 23 Feb 2025 | 3:23 pmModified: 23 Feb 2025 | 3:44 pm

छतरपुरः PM Modi in Bageshwar Dham प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंडित धीरेंद्र शास्त्री के ड्रीम प्रॉजेक्ट कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यस करने के लिए बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। उन्होंने कैंसर हॉस्पिटल रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में भाषण की शुरुआत बुंदेलखंडी में की। उन्होंने कहा- भैया बोलो, बागेश्वर धाम की जय, जय जटाशंकर धाम की। अपुन औरण खों मोरी तरफ से दोई हाथ जोड़के राम-राम जू... साथियों, आज कल देखते हैं कि नेताओं का एक दल ऐसा है, जो धर्म का मखौल उड़ाता है। हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी न किसी भेष में रहते रहे हैं। ये हमारी मान्यताओं, संस्कृति और मंदिरों पर हमला करते रहते हैं। ये हमारे पर्व और परंपराओं को गाली देते रहते हैं।

Read More : PM Modi in Bageshwar Dham: 'दोई हाथ जोड़कर राम-राम जो...' बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन, PM मोदी का संबोधन, देखें लाइव

PM Modi in Bageshwar Dham मोदी ने कहा कि हमारे मंदिर एक ओर पूजा के केंद्र रहे हैं तो दूसरी ओर सामाजिक चेतना के भी केंद्र रहे हैं। हमारे ऋषियों ने हमें आयुर्वेद और योग का वो विज्ञान दिया, जिसका परचम आज पूरी दुनिया में लहरा रहा है। हमारे ऋषियों ने ही हमें वो विज्ञान दिया, जिसका परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है। हमारी तो मान्यता ही है कि परहित सरिस धर्म नहीं भाई। आजकल हम देख रहे हैं, महाकुंभ की हर तरफ चर्चा हो रही है। महाकुंभ अब पूर्णता की ओर है। अब तक करोड़ों लोग वहां पहुंच चुके हैं। करोड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है। इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है। आस्था का केंद्र आरोग्य का केंद्र बनने जा रहा है। अभी यहां बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस सेंटर का भूमिपूजन किया है। यहां 10 एकड़ में बनेगा। पहले चरण में 100 बेड की सुविधा तैयार होगी। इस कार्य के लिए धीरेंद्र शास्त्री का अभिनंदन करता हूं। बुंदेलखंड के लोगों को बधाई देता हूंं। दूसरों की सेवा, दूसरों की पीड़ा का निवारण ही धर्म है। इसलिए नर में नारायण, जीव में शिव इस भाव से जीव मात्र की सेवा, यही हमारी परंपरा रही है। आजकल हम देख रहे हैं। महाकुंभ की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Read More : PM Modi in Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का किया शिलान्यास, सीएम मोहन यादव ने कहा- पीएम मोदी ने भारत को 14वें से 5वें स्थान पर पहुंचाया

एकता के महाकुंभ में नेत्र महाकुंभ चल रहा: मोदी

उन्होंने कहा कि इस तरफ मीडिया का ध्यान जाना मुश्किल है, लेकिन ज्यादा चर्चा भी नहीं हुई है। मैं एक का उल्लेख करना चाहता हूं। इस एकता के महाकुंभ में नेत्र महाकुंभ चल रहा है। इसमें देशभर से आए हुए लोगों की आंखों की जांच मुफ्त में होती है। यहां अब तक 2 लाख से ज्यादा भाई-बहनों की आंखों की जांच हो चुकी है। डेढ़ लाख लोगों को निशुल्क दवाई और चश्मे दिए गए हैं। कुछ लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन की जरूरत थी, तो यहां से अच्छे अस्पतालों में भेजकर करीब 16 हजार ऑपरेशन के लिए भेजा गया। एक भी पैसा खर्च किए बिना इनके ऑपरेशन किए गए हैं।

Read More ; PM Modi in Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम की धरती से विपक्ष पर निशाना, पीएम मोदी ने कहा- 'हिंदू आस्था से नफरत करने वाले हर सदी में रहते हैं' 

सीएम यादव ने कही ये बात

सीएम मोहन यादव का मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन वास्तव में आनंद का दिन है। आज बागेश्वर धाम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का आगमन हुआ है। उसके साथ-साथ सारे संत महात्मा आज यहां विराजमान हैं। आज देवता भी आशीर्वाद दे रहे होंगे। इतना सुंदर अपना ये धाम जगमगा रहा है। हमारे लिए ये गर्व की बात है कि बुंदेलखंड में पहली बार इतनी सौगातें मिलीं। केन बेतवा लिंक परियोजना जैसी सौगात उसी का एक अहम हिस्सा है और फिर आज कैंसर अस्पताल की नींव। हमारे प्रधानमंत्री गाय, गंगा और गरीबी की बात करते। हमें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है। हमारे प्रधानमंत्री ने रामलला को बैठा दिया। तमाम सनातनियों के दिल में रहते हैं प्रधानमंत्री मोदी। अभी तक अस्पतालों में मंदिर थे, अब मंदिर में अस्पताल होगा। ये बुंदेलखंड के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हम सभी लोगों का दिल से आभार करते हैं। जो आज अपने प्रधानमंत्री को सुनने आए हैं।

Read More : PM Modi in Bageshwar Dham: पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का किया शिलान्यास, कहा- कुछ नेता हमारे पर्व-परंपरा को गाली देते हैं

धीरेंद्र शास्त्री ने ने कही ये बात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पीएम 60 दिन में दूसरी बार बुंदेलखंड के लिए प्यार बरसाने आए हैं। अमेरिका में पीएम ट्रम्प भी कहते हैं- द ग्रेट पीएम ऑफ इंडिया। ऐसे प्रधानमंत्री मिलना मुश्किल है, जो दल से नहीं दिल से देश की सेवा करते हैं। उन्होंने 500 साल की सनातन की लड़ाई को जीतकर बता दिया। भव्य मंदिर में रामलला को बैठा दिया। उन्होंने कहा- विश्वामित्र का भारत आज विश्व मित्र का रोल निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने विजन और मिशन से चांद पर तिरंगा फहरा दिया है। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारा निवेदन है कि हमारी शादी में भले ही न आ पाएं लेकिन अस्पताल के उद्घाट​​​​​​​न समारोह में जरूर आइएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के नाम से एक वार्ड अस्पताल में बनाया जाएगा। हमारा प्रण हैं कि आप यूं ही सत्ता में बने रहें।

https://www.youtube.com/watch?v=iwJ1ffw0JdA

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: 'Relief is the alleviation of others' suffering'.. PM Modi said this in Bageshwar Dham

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm