Rewa Honey Trap Case : हसीनों के जाल में फंस गए ये नेता! पुलिस कंट्रोल रूम के सामने चाय की एक घूंट पीते ही हो गया कांड, अब पूरे प्रदेश में मचा बवाल

रीवा में हनी ट्रैप के जरिए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rewa Honey Trap Case : हसीनों के जाल में फंस गए ये नेता! पुलिस कंट्रोल रूम के सामने चाय की एक घूंट पीते ही हो गया कांड, अब पूरे प्रदेश में मचा बवाल

Rewa Honey Trap Case / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: April 26, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: April 26, 2026 4:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हनी ट्रैप में फंसाकर 5 लाख की मांग
  • गुप्त कैमरे से बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो
  • गुप्त कैमरे से बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो

रीवा : Rewa Honey Trap Case  मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज से एक सनसनीखेज हनी ट्रैप मामला सामने आया है, जिसने सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस मामले में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपये की मांग की गई। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके सहयोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, हालांकि दोनों फिलहाल फरार हैं।

चाय के बहाने कैफे में बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो

पीड़ित के अनुसार, उसे पहले चाय के बहाने एक कैफे में बुलाया गया। वहां आरोपी महिला और उसके साथी ने सुनियोजित तरीके से उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद आपत्तिजनक स्थिति में उसका वीडियो गुप्त कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की गई।

सोशल मीडिया पर लीक की तस्वीर

इस पूरे मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब 17 अप्रैल को आरोपी महिला ने खुद ही सोशल मीडिया पर वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा कर दिया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी महिला पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ही एक कैफे संचालित करती थी। इसी कैफे में पीड़ित नेता से उसकी पहचान हुई और यहीं से पूरी साजिश की नींव रखी गई।

MP High Profile Blackmailing कई प्रभावशाली लोगों के हो सकते हैं वीडियो

आपको बता दें कि स्पाई कैमरे के जरिए पूरी घटना को रिकॉर्ड किया गया। जांच के दौरान यह भी संकेत मिले हैं कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के पास जिले के कई प्रभावशाली लोगों जैसे ठेकेदार, व्यवसायी, नेता और सरकारी अधिकारियों के कथित आपत्तिजनक वीडियो मौजूद हो सकते हैं।

हाई-प्रोफाइल जीवनशैली के लिए रची साजिश

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला सामान्य परिवार से होने के बावजूद हाई-प्रोफाइल जीवनशैली जीना चाहती थी। Honey Trap News Hindi इसी लालच में उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग का यह जाल बिछाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.