सवाल आपका है

Rewa Hostel Incident: PG हॉस्टल की थाली में निकला खनखजूरा, 3 छात्र बीमार, मेस की गंदगी देख भड़के स्टूडेंट्स

Rewa Hostel Incident | Image Source | IBC24

Rewa Hostel Incident | Image Source | IBC24

रीवा: Rewa Hostel Incident: झिरिया स्थित शासकीय अनुसूचित जाति बालक पीजी छात्रावास क्रमांक-02 में उस समय हड़कंप मच गया जब रात्रि भोजन में खनखजूरा पाया गया। बताया जा रहा है कि छात्रावास की मेस में रात के भोजन हेतु सब्जी तैयार की गई थी जिसमें खनखजूरा मिला। इस भोजन को कुल 30 बच्चों के लिए बनाया गया था जिसमें से लगभग 20 बच्चों ने भोजन किया।

Read More : Khairagarh News: फ्रिज खोलते ही जोरदार धमाका, किसान के उड़े दोनों पैर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, गांव में दहशत

Rewa Hostel Incident: भोजन करने के कुछ समय बाद तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने गले में खराश और उल्टी की शिकायत की। तीनों छात्रों को तत्काल इलाज हेतु संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। छात्रों ने छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि जब छात्रावास अधीक्षक को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। काफी देर बाद दो कर्मचारी पहुंचे जिन्होंने पंचनामा तैयार किया और कार्यवाही की बात कही।

Read More : Dongargarh Crime News: दोस्त की गर्लफ्रेंड से फ़ोन पर चुपके-चुपके बात करता था युवक… पता चला तो कर दिया ये कांड, जानकर रह जाएंगे हैरान

Rewa Hostel Incident: छात्रों का कहना है कि छात्रावास की मेस में साफ-सफाई का घोर अभाव है और प्रबंधन द्वारा उन्हें कोई मूलभूत सुविधा नहीं दी जा रही है। छात्रों के अनुसार वे आए दिन समस्याओं से जूझते रहते हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती।

Read More : Ambikapur Crime News: बहु को हवस का शिकार बनाना चाहता था ससुर… इंकार किया तो कुल्हाड़ी से मारकर जमीन में दफनाया, अब कब्र से निकल रही सच्चाई

Rewa Hostel Incident: इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि भोजन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद छात्रावास अधीक्षक और रसोइए पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version