Jhabua Love Marriage Violence / Image SOURCE : IBC24
झाबुआ: Jhabua Love Marriage Violence मध्य प्रदेश के झाबुआ ज़िले से जिला मुख्यालय के पास स्थित गोपालपुरा गांव में प्रेम विवाह के बाद उपजे तनाव ने हिंसक रूप ले लिया है। लड़की के परिवार की नाराज़गी इतनी बढ़ी कि लड़के के घर पर कथित रूप से हथियारों से लैस लोगों ने हमला कर दिया। लूटपाट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकियों के बाद अब पीड़ित परिवार गांव छोड़कर दर-दर भटकने को मजबूर है।
जानकारी के अनुसार, गांव की रवीना और मनोहर ने स्वेच्छा से विवाह किया। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज़ होकर लड़की पक्ष के करीब नौ लोगों ने हेमचंद के घर में घुसकर हमला किया। आरोप है कि घर में जमकर तोड़फोड़ की गई और अलमारी से लगभग तीन तोला सोना, तीन किलो चांदी, डेढ़ लाख रुपये नकद तथा बड़ी मात्रा में कपास लूट ली गई। हमलावरों ने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया।
इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार के पांच घरों के सदस्य अपने ही गांव से पलायन कर रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं।Jhabua MP News 12वीं का छात्र अनुराग अपनी बोर्ड परीक्षा देने भी छिपकर जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने अब पुलिस अधीक्षक (SP) से मिलकर डकैती की धाराओं में मामला दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है। दुल्हन रवीना ने भी स्पष्ट किया है कि उसने 11 फरवरी को अपनी मर्जी से विवाह किया है, और उसके ससुराल पक्ष को प्रताड़ित न किया जाए।